Haryana में मिला 5000 साल पुराना हड़प्पाकालीन शहर

Haryana में मिला 5000 साल पुराना हड़प्पाकालीन शहर। (Twitter)
Haryana में मिला 5000 साल पुराना हड़प्पाकालीन शहर। (Twitter)
न्यूजग्राम हिंदी:  हरियाणा(Haryana) में हड़प्पाकालीन शहर के अवशेष मिले हैं जो इस सभ्यता के बारे में छुपे कई रहस्यों को उजागर कर सकती है। हिसार के राखीगढ़ी गांव में हुई पुरातात्विक खुदाई से पता चला है कि 5000 साल पुराने एक विकसित शहर के सबूत मिले हैं। ये हड़प्पा काल का सबसे बड़ा शहर भी बताया जा रहा है।
हरियाणा(Haryana) के राखीगढ़ी गांव के 11 टीलों में से 3 टीलों की पुरातात्विक खुदाई से पता चला है कि पांच हजार साल पहले उस शहर में घर, सड़कें, आभूषण, साफ सफाई और शवों के अंतिम संस्कार की काफी निशानियां मिली हैं। इतिहासकारों के अनुसार यह हड़प्पा काल में करीब 500 हेक्टेयर में फैली एक नगरीय बस्ती रही होगी जो सरस्वती नदी और सिंधु के किनारे बस रही थी।

 

इतिहासकारों के अनुसार यह हड़प्पा काल में करीब 500 हेक्टेयर में फैली एक नगरीय बस्ती रही होगी। (Twitter)
इतिहासकारों के अनुसार यह हड़प्पा काल में करीब 500 हेक्टेयर में फैली एक नगरीय बस्ती रही होगी। (Twitter)
साफ-सफाई की थी उचित व्यवस्था
खुदाई से पता चला है कि इस शहर में 5 हजार साल पहले ईंट की बनी नालियां थी और नालियों के ऊपर रखे मिट्टी के घड़े रखे जाते थे। यह शहर सरस्वती की सहायक नदी दृश्वद्वती के किनारे बसा था। शहर में जल निकासी की एक प्रणाली थी, इसके अलावा नालियों के ऊपर घड़े की तरह एक सोक पिट रखा जाता था, जो नालियों में कचरा जाने से रोकता था। यह व्यवस्था उस वक्त की साफ-सफाई के प्रति क्रमिक विकास को बताती है।
पांच हजार साल पुराना एक चूल्हा
खुदाई से घरों की संरचना भी मिली है। इसके अलावा वहां पांच हजार साल पुराना एक चूल्हा भी मिला है। चूल्हे को मडब्रिक लगाकर उसका प्लेटफार्म तैयार किया गया, फिर उसमें एयरसप्लाई होती थी ताकि ये चूल्हा या भट्टी ढंग से जल सके।
शवों का होता था अंतिम संस्कार
ASI के मुताबिक शहर के लोगों के शवों का अंतिम संस्कार के सबूत मिले हैं। शवों के आसपास रखे सामानों में शेल की चूड़ियां और बर्तन मिले हैं। साथ ही साथ शवों के पास से आभूषण के तौर पर प्रयोग किए जाने वाले सोने के पत्तर और तांबे की अंगूठियां भी मिली  हैं। खुदाई के दौरान वहां दो महिलाओं के शव भी प्राप्त हुए हैं। इन महिलाओं के पास से हड़प्पाकाल की सारी पॉटरी, कॉपर का एक आईना और खिलौने मिले हैं।
Edited By: Lakshya Gupta

Related Stories

No stories found.
logo
hindi.newsgram.com