हाथ का कंकाल Wikimedia
Zara Hat Ke

ब्राज़ील से आई एक हैरान करने वाली तस्वीर, समंदर के किनारे से मिला एक विशाल हाथ का कंकाल

समुंद्री जीववैज्ञानिक एरिक कॉमिन ने कहा कि यह अजीब तरह का दिखने वाला हाथ सिटासियन का हो सकता है।

न्यूज़ग्राम डेस्क, Ritu Singh

ब्राज़ील (Brazil) से आई एक तस्वीर ने सभी को हैरान कर दिया है। दरअसल समंदर के किनारे से एक विशाल हाथ का कंकाल मिला है। बताया जा रहा है कि यह किसी एलियन (Alien) का हाथ हो सकता है। 

जिन लोगो को यह कंकाल दिखा वह पहली बार में तो इस अजीबोगरीब हाथ को देखकर बेहद डर गए थे मगर बाद में उन्होंने उसका एक वीडियो बनाया। वह दुनिया को यह दिखाना चाहते थे कि ये मानव हाथ की तुलना में कितना बड़ा है। उन्होंने कहा “हमे लगता है कि ये हड्डियों के आकर और मात्रा के कारण मानव के नहीं है यह संभवतः क्या हो सकता है?"

यह वीडिओ उन्होंने फेसबुक (Facebook) पेज पर पोस्ट किया है जिसपर लगातार कमैंट्स आ रहे है। एक यूजर ने कहा कि यह डायनासोर के हो सकते है! एक अन्य यूजर ने सुझाव दिया कि इसे जीववैज्ञानिक के पास ले जाना चाहिए, क्योंकि यह सामान्य नहीं है। 

समुंद्री जीववैज्ञानिक एरिक कॉमिन ने कहा कि यह अजीब तरह का दिखने वाला हाथ सिटासियन का हो सकता है। जिसमे व्हले, डॉल्फ़िन और पोरपोइज़ शामिल है। उन्होंने कहा कि इसकी वास्तविकता जानने के लिए परिक्षण करने की आवश्यकता होगी। कॉमिन ने बताया कि लगभग 18 महीने पहले समुन्द्र में सिटासियन की मृत्यु हो गयी थी। हालांकि आकार को ध्यान में रखते हुए उन्होंने कहा कि हड्डिया शायद डॉलफिन की है। आमतौर पर डॉल्फ़िन ही इस  क्षेत्र में पाई जाती है।   

(RS)

तूफ़ान के बीच ताज ! फातिमा बॉश ने विवादों को मात देकर जीता मिस यूनिवर्स 2025

बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट में आयरलैंड पर बड़ी हार का खतरा

जी-20 समिट में शामिल हुए दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली, समावेशी विकास और जलवायु परिवर्तन पर करेंगे चर्चा

वोट चोरी के मुद्दे पर कांग्रेस की रैली 14 दिसंबर को, अजय राय ने लोगों से की एकजुट होने की अपील

किस की शुरुआत किसने की ? ऑक्सफोर्ड रिसर्च में उजागर हुआ 2 करोड़ साल पुराना चौंकाने वाला सच