सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी। (CSK, Twitter)  
ब्लॉग

धोनी ने मैदान में कदम रखते ही बनाया नया रिकार्ड

NewsGram Desk

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकार्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने शुक्रवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैदान पर कदम रखते ही यह रिकार्ड अपने नाम किया। उन्होंने इस मामले में अपनी ही टीम के सुरेश रैना को पीछे छोड़ा।

रैना इस बार आईपीएल में नहीं खेल रहे हैं। उन्होंने निजी कारणों से टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया।

धोनी के नाम अब 194 मैच हो गए हैं और इसी के साथ वो पूरे विश्व में फ्रेंचाइजी टी-20 टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं।

धोनी और रैना 2008 में आईपीएल की शुरुआत से ही चेन्नई के साथ खेल रहे हैं। 2016 और 2017 में चेन्नई पर लगे प्रतिबंध के कारण यह दोनों अलग-अलग टीमों में खेले थे।

धोनी ने राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स की कप्तानी की थी और रैना ने गुजरात लायंस की।(आईएएनएस)

जानिए क्या है इतिहास और कहानी सिख धर्म के पाँच ककारों का

'फोन भूत' के 3 साल पूरे, जैकी श्रॉफ ने पुरानी यादों को ताजा किया

तेजस्वी यादव को सीएम बनाने के लिए महिलाओं ने मन बना लिया : रोहिणी आचार्य

14 नवंबर को बिहार उत्सव मनाएगा, लालू का प्रचार कानून का उल्लंघन : रवि किशन

बिहार विधानसभा चुनाव: केंद्रीय मंत्री ललन सिंह को निर्वाचन आयोग ने नोटिस जारी किया