ब्लॉग

आसमान में दिखने वाली हर चीज को एलियंस समझ लेना गलत।

NewsGram Desk

अभी हाल ही में ट्विटर पर एक वीडियो वायरल हो रही है और यह वीडियो अमेरिका (America) की है| हालांकि इस वीडियो को 2019 में शूट किया गया था लेकिन यह वीडियो अब दोबारा चर्चा में आ गई है। इसको जेरेमी कोरबेल नाम के एक यूजर्स द्वारा दोबारा से शेयर किया गया है और लिखा है कि "अमेरिकी नौसेना ने एक गोलाकार शेप के UFO or एडवांस ट्रांस मीडिया व्हीकल की तस्वीरें ली है और उसकी वीडियो भी बनाई है। इसमें से कुछ फुटेज आप यहां देख सकते हैं।"  इस वीडियो को शेयर करने के साथ ही इसे करीब 1 करोड़ से भी अधिक लोगों द्वारा देखा गया है।

अब बात करते हैं वीडियो की, की आखिर वीडियो में ऐसा क्या है? 

इस वीडियो में एक गोल आकार का कुछ आसमान में दिखाई देता है। बाद में वह अचानक समुद्र में चला जाता है। यह वीडियो रिकॉर्डिंग यूएसएस ओमाह में लगे कैमरे से की गई थी और सैन डिएगो के कॉम्बेट इंफॉर्मेशन सेंटर के पास बनाया गया था।

इस वीडियो को लेकर जांचकर्ता अमेरिकी एस्ट्रोफिजिसिस्ट और साइंस कमेंटेटर नील टायसन ने कहा कि, इस तरह की घटनाओं से इंसानों की साइकोलॉजी को लेकर कई तरह की चीजों का पता चलता है। हम अक्सर आसमान में उड़ती या दिखाई देने वाली किसी भी चीज को एलियन बना देते हैं। लेकिन सब कुछ एलियंस नहीं होता है। उन्होंने यह भी कहा कि, जब तक कन्फर्म नहीं होता आखिर वह चीज क्या थी, तब तक हमें इसे सनसनी खबर बनाने से बचना चाहिए और एलियंस पर ध्यान देने की बजाय हमें कुछ और सोचना चाहिए जैसे "ये कुछ भी और अलग हो सकता है।" 

UFO क्या होता है?

UFO यानी Unidentified flying object आसमान में दिखने वाली ऐसी कोई भी चीज जिसे इंसानों ने नहीं बनाया हो। ऐसी रहस्यमयी चीज जिसकी अभी कोई पुष्टि न हुई हो। उसे आमतौर पर UFO कहा जाता है।

हर साल अलग – अलग प्रकार की कुछ चीजें आसमान में देखी जाती हैं और कई रिसर्च के बाद भी अब तक इसके कोई ठोस प्रमाण नहीं मिले हैं। लेकिन यह तो स्पष्ट है कि, एलियंस और UFO अलग हैं। हमें हर आसमान में कुछ अलग सी दिखाई देने वाली वस्तुओं को हमेशा एलियंस (Aliens) नहीं मान लेना चाहिए।  

अभी हाल ही में 28 मई 2021 को जेरेमी कोरबेल ने UFO से संबंधित एक और वीडियो को साझा किया है। इस वीडियो में यूएस नेवी की रडार में करीब एक साथ 14 UFO को देखा गया है। अमेरिकी न्यूज वेबसाइट मिस्ट्री के मुताबिक यूएस नेवी वॉरशिप को 14 UFO ने एक गोले की तरह चारों तरफ से घेर हुआ था। नेवी के अधिकारियों ने अलग – अलग रडार सिस्टम से UFO की स्पीड को चेक किया। जिसमें रडार में एक UFO की स्पीड लगभग 158 मील प्रति घंटे की मापी गई। 

USA नेवी के एक लेफ्टिनेंट रॉयन ग्रेव्स ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि, उन्होंने अपने साथियों के साथ कई बार इन UFO को देखा है। उन्होंने यह भी दावा किया था कि, वह जब उन UFO की तस्वीर ले रहे थे, उस समय हवा काफी तेज चल रही थी, लेकिन फिर भी वह UFO हवा में बिल्कुल स्थिर थे। 

विशेष काम के लिए बाहर जाने से पहले क्यों खाते हैं दही शक्कर? जानिए इसका वैज्ञानिक कारण

प्लास्टिक प्रदूषण से मिलेगा छुटकारा, वैज्ञानिकों ने बनाया खुद ही नष्ट हो जाने वाला प्लास्टिक

दूध में मिलाया जा रहा है ऑक्सोटोसिन, हाईकोर्ट ने डेयरी कॉलोनी को लगाई फटकार

असम में रहने वाले ये लोग नहीं दे सकते हैं वोट, जानिए क्या है वजह

भारतीय लिबरल पार्टी ने दिल्ली के 3 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों का किया नामांकन