आरोग्य वन। (PMO India, Twitter) 
ब्लॉग

जानिए क्या है आरोग्य वन, एकता मॉल और पोषक पार्क की खासियत

NewsGram Desk

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गृह राज्य गुजरात के दौरे के दौरान शुक्रवार को केवड़िया में कई प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया। उन्होंने पांच लाख से अधिक औषधियों वाले आरोग्य वन, एकता का संदेश देने वाले एकता मॉल और बच्चों के लिए पोषक पार्क का उद्घाटन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने आरोग्य वन का भ्रमण भी किया।

क्या है आरोग्य वन

केवड़िया में स्टेच्यू ऑफ यूनिटी स्थित है। आरोग्य वन भारत की समृद्ध फूलों की परंपराओं, विविध पौधों के साथ-साथ कल्याण और अच्छे स्वास्थ्य के पारंपरिक तरीकों पर केंद्रित है। इस वन में पांच लाख से अधिक औषधियां हैं। यह वन 17 एकड़ में फैला है।

क्या है एकता मॉल?

एकता मॉल। (PMO India, Twitter)

प्रधानमंत्री मोदी ने केवड़िया में जिस एकता मॉल का उद्घाटन किया, वह कई खासियतों से युक्त है। इस मॉल में देश में मौजूद हस्तकलाओं और पारंपरिक उत्पादों का प्रदर्शन किया जाएगा। यहां पर पूरे देश से आए उत्पाद प्रदर्शित किए जाएंगे। जिसका उद्देश्य एकता का संदेश देना है। यह मॉल 35 हजार वर्गफुट में फैला हुआ है। मॉल में 20 एम्पोरियम हैं, जो प्रत्येक राज्य का प्रतिनिधत्व करते हैं। एकता मॉल को केवल 110 दिनों में निर्मित किया गया है।

बच्चों के लिए पोषक पार्क

पोषक पार्क। (PMO India, Twitter)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केवड़िया में बच्चों के लिए पोषक पार्क (न्यूट्रिशन पार्क) का भी उद्घाटन किया। यह दुनिया का पहला तकनीकी आधारित बच्चों के लिए पोषक पार्क है जो कि 35 हजार वर्गफुट में फैला हुआ है। पार्क में एक न्यूट्री टेन भी चलाई जाएगी। जिसके स्टेशन के नाम भी काफी रोचक रखे गए हैं। जिनके फलशाखा गृहम, पायोनागिरी, अन्नपूर्णा, पोषण पुराण, स्वस्थ भारत नाम दिए गए हैं। पार्क का उद्देश्य विभिन्न गतिविधियों के जरिए पोषक भोजन के प्रति जागरूकता फैलाना है। पार्क में इसके लिए मिरर मेज, 5डी वर्चुअल रियल्टी थिएटर और ऑगुमेंटेंड रियल्टी गेम की भी व्यवस्था की गई है। (आईएएनएस)

8 नवंबर का इतिहास: बड़ी बड़ी घटनाओं से लेकर लालकृष्ण आडवाणी के जन्मदिन तक जानें क्या है ख़ास!

Bihar Assembly Election 2025 LIVE: पहले चरण की वोटिंग खत्म; 64.66% मतदान दर्ज किया गया, जो राज्य के इतिहास में सबसे ज्यादा है।

क्या है वो द्विराष्ट्र सिद्धांत जिसने भारत और पाकिस्तान को अलग किया ?

1100 किलोमीटर ऑपरेशनल मेट्रो नेटवर्क के साथ भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा मेट्रो नेटवर्क: मनोहर लाल

नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग केस: ईडी की चार्जशीट पर फैसला सुरक्षित, 29 नवंबर को अगली सुनवाई