ब्लॉग

पीएम मोदी ने दुर्गा पूजा के मौके पर बताया नारी शक्ति का महत्व

NewsGram Desk

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजन समारोहों में वर्चुअल तरीके से हिस्सा लेते हुए नारी शक्ति के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति हमेशा से सभी चुनौतियों को परास्त करने की ताकत रखती है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, हमारी मां दुर्गा 'दारिद्रय दु:ख भय हारिणि' कही जाती हैं, 'दुर्गति-नाशिनी' कही जाती हैं। अर्थात, वो दुखों को, दरिद्रता को, दुर्गति को दूर करती हैं। इसलिए, दुगार्पूजा तभी पूरी होती है जब हम किसी के दुख को दूर करते हैं, किसी गरीब की मदद करते हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि महिषासुर का वध करने के लिए माता का एक अंश ही पर्याप्त था, लेकिन इस कार्य के लिए सभी दैवीय शक्तियां संगठित हो गई थीं। वैसे ही नारी शक्ति हमेशा से सभी चुनौतियों को परास्त करने की ताकत रखती है। ऐसे में सभी का दायित्व है कि संगठित रूप से सभी उनके साथ खड़े हों।

प्रधानमंत्री मोदी ने महिला सशक्तीकरण को भाजपा का संस्कार और संकल्प बताया। उन्होंने कहा कि रेप की सजा से जुड़े कानूनों को बहुत सख्त किया गया है, दुराचार करने वालों को मृत्युदंड तक का प्रावधान है। भारत ने जो नया संकल्प लिया है – आत्मनिर्भर भारत के जिन अभियान पर हम निकले हैं, उसमें भी नारी शक्ति की बहुत बड़ी भूमिका है।

प्रधानमंत्री मोदी ने महिलाओं को मजबूत बनाने की दिशा में उठाए गए केंद्र सरकार के कदमों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, 22 करोड़ महिलाओं के बैंक खाते खोलना हो या फिर मुद्रा योजना के तहत करोड़ों महिलाओं को आसान ऋण देना हो। चाहे 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' अभियान हो या फिर तीन तलाक के खिलाफ कानून हो। देश की नारीशक्ति को सशक्त करने के लिए निरंतर काम किया जा रहा है।(आईएएनएस)

बहरामपुर सीट के लिए कलकत्ता हाईकोर्ट ने इलेक्शन कमीशन से किया चुनाव स्थगित करने की अपील

गर्मी में घूमने के लिए शिलांग है एक अच्छा विकल्प, इस समय यहां रहता है शानदार मौसम

किस आधार पर नामांकन पत्र को किया जाता है रद्द ? जानिए क्या है प्रस्तावक की भूमिका

क्या आप जानते हैं धरती पर कहां से आया सोना? इतिहास के जरिए जानें इसकी दिलचस्प कहानी

नौतपा के 9 दिनों में सूर्य के प्रचण्ड ताप से होगा सबका हाल बेहाल