महिला ने पति पर लगाया अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का आरोप, मामला दर्ज (Wikimedia Commons) 
ब्लॉग

महिला ने पति पर लगाया अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का आरोप, मामला दर्ज

एक महिला ने अपने पति पर मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। महिला का दावा है कि उसका पति पोर्न देखने का आदी है और वह उसे अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर करता है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

न्यूज़ग्राम डेस्क

 एक महिला ने अपने पति पर मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। महिला का दावा है कि उसका पति पोर्न (Porn) देखने का आदी है और वह उसे अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर करता है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

मामला तब सामने आया जब सोमवार को पूर्वी रोहताश नगर निवासी 30 वर्षीय महिला ने शाहदरा थाने में शिकायत दर्ज कराई।

 वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि अपनी शिकायत में उसने अपने पति और उसके परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ दहेज मांगने, मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न का आरोप लगाया। इसके अलावा उसने अपने पति पर यह भी आरोप लगाया कि उसका पति पोर्न देखने का आदी है, और वह उसे भी पोर्न देखने के लिए मजबूर करता है।

पुलिस ने आरोपी पति और परिवार के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच शुरुआती चरण में है। गवाहों के बयान डिजिटल रूप से दर्ज किए जा रहे हैं और मामले में आगे की आवश्यक कार्रवाई के लिए अन्य सबूत सुरक्षित किए जा रहे हैं। (IANS/RR)

राष्ट्रीय पैरा तैराकी चैंपियनशिप: हिमांशु नांदल ने जीता सर्वश्रेष्ठ तैराक का पुरस्कार

अमिताभ बच्चन का आशीर्वाद पाकर सिंगर-कंपोजर शेखर रवजियानी गदगद, बिगबी को बताया अपना गुरु

नीतीश कुमार 20 नवंबर को बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर 10वीं बार शपथ लेने के लिए तैयार

हिटलर का गुप्त रोग, जानिए क्यों नहीं करता था वो हस्तमैथुन !

Bihar Election Result LIVE: NDA ने 2025 बिहार विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत से जीत दर्ज की।