योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश(Twitter) 
ब्लॉग

25 मार्च को होगा योगी का भव्य शपथ ग्रहण समारोह

NewsGram Desk

37 साल पुराना मिथक तोड़कर इतिहास रचने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार का दूसरा शपथ ग्रहण समारोह 25 मार्च को राजधानी लखनऊ इकाना स्टेडियम में होगा। शपथ ग्रहण समारोह में योगी आदित्यनाथ के साथ अन्य मंत्री भी शपथ लेंगे। कई मायनों में शपथ ग्रहण समारोह खास होगा। भाजपा की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले लाभार्थियों को भी बुलाया जा रहा है। मंत्रिमंडल में महिलाओं और युवाओं को खास तवज्जो मिलेगी। शपथ ग्रहण समारोह दोपहर बाद आयोजित होगा।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित केंद्र सरकार के कई मंत्री, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, संघ और भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल होंगे। इकाना स्टेडियम में प्रस्तावित शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। मंत्रिमंडल के स्वरूप को लेकर योगी की पार्टी नेतृत्व के साथ मंत्रणा हो चुकी है। यूपी में सरकार गठन को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को क्रमश: पर्यवेक्षक व सह पर्यवेक्षक बनाया गया। शपथ लेने वाले मंत्रियों की सूची को मुख्यमंत्री के गोरखपुर से लखनऊ पहुंचने पर अंतिम रूप दे दिया जाएगा।

योगी मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह में बसपा सुप्रीमो मायावती, सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सहित विपक्षी दलों के नेताओं को भी आमंत्रित किया जाएगा। इसके साथ ही केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों को भी आमंत्रित किया जाएगा। इन लाभार्थियों में महिलाओं की भी पर्याप्त भागीदारी होगी।

यह भी पढ़ें :-जेलेंस्की की रूस को तीसरे विश्व युद्ध की चेतावनी

आगामी लोकसभा चुनाव (2024) को ध्यान में रखकर मंत्रिमंडल का गठन होगा। पुराने के साथ नए चेहरों को भी तरजीह दी जााएगी। सूत्रों के अनुसार ज्यादातर नाम तय किए जा चुके हैं। संगठन में रहकर बेहतर काम करने वालों को अहम जिम्मेदारी दी जा सकती है। इस बार महिलाओं ने जाति-धर्म से ऊपर उठकर सुरक्षा और सुशासन के मुद्दे पर भाजपा की जीत में अहम भूमिका निभाई है, लिहाजा मंत्रिमंडल में महिलाओं को खास तवज्जो मिलेगी। कुछ युवा और चर्चित चेहरे भी मंत्रिमंडल में शामिल किए जा सकते हैं।

शपथ ग्रहण समारोह में करीब कई हजार लोगों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। इसमें दो सौ वीवीआईपी अतिथियों की सूची तैयार की गई है।
आईएएनएस{NM}

साईं बाबा की पवित्र कफनी और पादुका लेकर आईं शिल्पा शेट्टी, घर पर परिवार के साथ की पूजा

भारत की ऐतिहासिक उपलब्धि, लॉजिस्टिक लागत जीडीपी के 8 प्रतिशत से नीचे पहुंची

रीढ़ से पेट तक सब रहेंगे मजबूत और स्वस्थ, रोजाना करें भूनमनासन

भाग्यश्री ने पति हिमालय दासानी को खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई

पीएम मोदी ने स्काईरूट के इनफिनिटी कैंपस का किया उद्घाटन, बोले- भारत का अंतरिक्ष क्षेत्र बदल रहा