<div class="paragraphs"><p>2022 में पुर्तगाल की अर्थव्यवस्था का 1987 के बाद सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन</p></div>

2022 में पुर्तगाल की अर्थव्यवस्था का 1987 के बाद सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

 

राष्ट्रीय सांख्यिकी संस्थान

अर्थव्यवस्था

2022 में पुर्तगाल की अर्थव्यवस्था का 1987 के बाद सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

न्यूज़ग्राम डेस्क

न्यूजग्राम हिंदी: कोविड महामारी के बाद दुनिया के कई देशों ने गिरते हुए जीडीपी (GDP) का सामना किया है यहां तक कि कुछ देश तो आर्थिक मंदी से भी गुजरे हैं या गुजर रहे हैं। ऐसे में यदि यह कहा जाए कि किसी देश की अर्थव्यवस्था ने इतिहास रच दिया है तो यह सुनने में अजीब लगेगा। लेकिन यह सच है कि पुर्तगाल की अर्थव्यवस्था में 1987 के बाद पहली बार साल 2022 में 6.7 फीसदी वृद्धि दर्ज की गई है। यकीनन यह 1987 के बाद पुर्तगाल की अर्थव्यवस्था का सबसे बेहतर प्रदर्शन रहा है।

देश के राष्ट्रीय सांख्यिकी संस्थान (आईएनई) द्वारा जारी एक अनुमान के मुताबिक, पुर्तगाल (Portugal) की अर्थव्यवस्था 2022 में 6.7 फीसदी बढ़ी है, जो 1987 के बाद से इसका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ (News Agency Xinhua) की रिपोर्ट के अनुसार, पुर्तगाली सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि पिछले साल अक्टूबर में 2023 (ओई2023) के राज्य बजट में अनुमानित 6.5 प्रतिशत से अधिक थी।

2021 में जीडीपी वृद्धि की तुलना में पुर्तगाली अर्थव्यवस्था का विस्तार 1.2 प्रतिशत अंक अधिक था, जो कि कोविड (Covid) महामारी के प्रभावों के कारण 2020 में 8.3 प्रतिशत की ऐतिहासिक गिरावट के बाद एक मजबूत रिकवरी को समेकित करता है।

हालांकि पिछले वर्ष की तुलना में कुछ हद तक घरेलू मांग ने जीडीपी में वार्षिक भिन्नता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

माल और सेवाओं के निर्यात की मात्रा में तेजी और आयात में गिरावट के साथ, 2021 में नकारात्मक होने के बाद, 2022 में शुद्ध बाहरी मांग का योगदान सकारात्मक था।

आईएएनएस/PT

गोविंदा की बहन कामिनी खन्ना ने पति के मौत के बाद अकेले ही संभाला सब

एक वोट देने में कितना रुपया होता है खर्च? कुल चुनावी खर्च जान कर हो जाएंगे हैरान

मई के पहले रविवार के दिन मनाया जाता है वर्ल्ड लाफ्टर डे, जानिए क्यों जरूरी है हंसना

कहावतों में सुनते आ रहे हैं “तीस मार खान”, जानिए असल में कौन हैं ये?

चुनाव आयोग ने तेलंगाना राज्य में बदल दिया मतदान का समय, अब कड़ी धूप से बच सकेंगे मतदाता