अंबोली पुलिस ने राखी सावंत को हिरासत में लिया 

 
Wikimedia
मनोरंजन

अंबोली पुलिस ने राखी सावंत को हिरासत में लिया

सावंत ने भी चोपड़ा के खिलाफ नवंबर 2022 में ओशिवारा पुलिस स्टेशन में उनके निजी जीवन के बारे में आरोप लगाने का, आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी।

न्यूज़ग्राम डेस्क

अंबोली (Amboli) पुलिस ने गुरुवार को विवादित स्टार राखी सावंत (Rakhi Sawant) को मॉडल शर्लिन चोपड़ा (Sherlyn Chopra) से संबंध में आपत्तिजनक भाषा का उपयोग करने और वीडियो, फोटो पोस्ट करने के आरोपों की जांच के लिए हिरासत में लिया। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक बंदोपंत डी. बंसोडे ने कहा कि उन्हे आगे की जांच के लिए अंबोली पुलिस स्टेशन लाया गया है और वह इस मामले में हिरासत में हैं। चोपड़ा ने नवंबर 2022 में सावंत के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, चोपड़ा ने आज दोपहर एक ट्वीट में दावा किया कि अम्बोली पुलिस ने राखी सावंत को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन पुलिस ने कहा है कि वर्तमान में सावंत से पूछताछ की जा रही है।

सावंत ने भी चोपड़ा के खिलाफ नवंबर 2022 में ओशिवारा पुलिस स्टेशन में उनके निजी जीवन के बारे में आरोप लगाने का, आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। लेकिन चोपड़ा द्वारा दर्ज एफआईआर में एक दिन पहले डिंडोशी सत्र अदालत ने सावंत की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज कर दी थी। पिछले कुछ समय से अभिनेत्री-मॉडल के बीच प्यार-नफरत के संबंधों को लेकर खबरें सामने आते रहती हैं और दोनों ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के खिलाफ युद्ध छेड़ रखा है।

भागदौड़ वाली जिंदगी में करें ये प्राणायाम: थकान भगाएं, ऊर्जा जगाएं

ईरान ने परमाणु कार्यक्रम पर दबाव को किया खारिज, ई-3 देशों की कार्रवाई को बताया भड़काऊ

दिल्ली के रोहिणी में कुख्यात अपराधी लल्लू और गोगी गैंग के साथियों से मुठभेड़, पुलिस ने 3 को पकड़ा

सर्वपितृ अमावस्या पर करें विशेष श्राद्ध, बन रहा है सर्वार्थ सिद्धि योग

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 4.69 अरब डॉलर बढ़कर 702.9 अरब डॉलर पर पहुंचा