वरुण धवन के साथ कोजी हुईं जान्हवी कपूर IANS
मनोरंजन

वरुण धवन के साथ कोजी हुईं जान्हवी कपूर, रेड लहंगे में दिए गॉर्जियस पोज

बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर और वरुण धवन स्टारर फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है और सभी स्टार फिल्म के प्रमोशन में जुटे हैं।

IANS

फिल्म की पूरी टीम को बुधवार को अहमदाबाद (Ahemdabad) में फिल्म का प्रमोशन करते हुए देखा गया, जहां सभी लोग इंडियन अवतार में दिखे, लेकिन अब जान्हवी कपूर को एक्टर वरुण के साथ रोमांटिक होते हुए देखा गया। जान्हवी कपूर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने एक साथ 13 तस्वीरें पोस्ट की हैं। एक्ट्रेस पोस्ट में रेड लहंगे में दिख रही हैं और वरुण को अपनी बाहों में भर रखा है।

पहली ही तस्वीर में दोनों की केमिस्ट्री आग लगा रही है। बाकी तस्वीरों में एक्ट्रेस अपने लहंगे को फ्लॉन्ट कर रही हैं और क्यूट पोज दे रही हैं। अब फिल्म रिलीज हो रही है तो इतना करना तो बनता है।

एक फोटो में एक्ट्रेस अपनी को-स्टार सान्या मल्होत्रा के साथ भी पोज दे रही हैं, जो कि ब्लैक शॉर्ट ड्रेस में दिख रही हैं। वहीं, एक फ्रेम में तीनों स्टार भी दिख रहे हैं, लेकिन रोहित सराफ गायब हैं।

बता दें कि फिल्म में सान्या मल्होत्रा और रोहित सराफ सेकेंड लीड रोल में हैं। इसके अलावा, फिल्म में मनीष पॉल भी कॉमेडी का तड़का लगाएंगे। जान्हवी ने फोटोज को पोस्ट कर लिखा- "तू रुह दा रिश्ता, पुराना।" एक्ट्रेस के पोस्ट पर फैंस लगातार हार्ट इमोजी पोस्ट कर रहे हैं और उनके हुस्न की तारीफ भी कर रहे हैं।

काम वरुण धवन की बात करें तो जान्हवी कपूर सिर्फ 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' में ही नहीं बल्कि 'होमबाउंड' (Hombound) में भी दिखने वाली हैं, जोकि 26 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में एक्ट्रेस ईशान खट्टर के साथ हैं। ये फिल्म सरकारी नौकरी की पढ़ाई में लगे गरीब बच्चों की कहानी है, जो सरकारी नौकरी पाकर अपने परिवार की दशा बदलना चाहते हैं, लेकिन पेपर लीक और जातिवाद का शिकार हो जाते हैं। फिल्म इमोशन के साथ-साथ बेहतरीन मैसेज के साथ आती है।

(BA)

तूफ़ान के बीच ताज ! फातिमा बॉश ने विवादों को मात देकर जीता मिस यूनिवर्स 2025

बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट में आयरलैंड पर बड़ी हार का खतरा

जी-20 समिट में शामिल हुए दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली, समावेशी विकास और जलवायु परिवर्तन पर करेंगे चर्चा

वोट चोरी के मुद्दे पर कांग्रेस की रैली 14 दिसंबर को, अजय राय ने लोगों से की एकजुट होने की अपील

किस की शुरुआत किसने की ? ऑक्सफोर्ड रिसर्च में उजागर हुआ 2 करोड़ साल पुराना चौंकाने वाला सच