तब्बू अविवाहित क्यों (Wikimedia Commons)

 
मनोरंजन

10 साल लिव-इन-रिलेशनशिप में रहने के बाद भी तब्बू अविवाहित क्यों?

कुछ दिन पहले तब्बू ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी शादी ना होने के पीछे एक बड़ा कारण अजय देवगन (Ajay Devgan) भी है हालांकि यह मात्र एक मजाक था।

न्यूज़ग्राम डेस्क, Poornima Tyagi

न्यूजग्राम हिंदी: बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में गिनी जाने वाली तब्बू (Tabu) ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। साल 2022 में आई 2 सुपरहिट फिल्में भूल भुलैया 2 (Bhool Bhulaiya 2) और दृश्यम 2 (Drishyam 2) दोनों में ही तब्बू थी, इसीलिए उन्हें 2022 की सबसे लकी एक्ट्रेस भी कहा गया। उन्होंने 1982 में आई फिल्म बंजर से अपने करियर की शुरुआत की थी।

इसके बाद उन्होंने 30 साल से भी ज्यादा तक फिल्मों में काम किया। उन्हें अपने करियर में बहुत प्यार मिला। आज वह 51 वर्ष की हो चुकी है और अपनी जिंदगी में काफी खुश हैं। वह 10 साल तक लिव इन रिलेशनशिप में रही और अंत में शादी न करने का फैसला किया।

वैसे तो उनका नाम कई सुपरस्टार के साथ जोड़ा गया लेकिन सबसे पहले उनके अफेयर की खबरें संजय कपूर (Sanjay Kapoor) के साथ उस वक्त उड़ी जब दोनों फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। लेकिन कुछ वक्त बाद दोनों ने अपने-अपने रास्ते अलग कर लिए और तब्बू का नाम साउथ इंडिया के मशहूर अभिनेता अक्कीनेनी नागार्जुन (Akkinegi Nagarjun) के साथ जोड़ दिया गया। यहां तक कि कुछ मीडिया रिपोर्ट का कहना है कि वह 10 साल तक यह दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहे लेकिन नागार्जुन पहले से ही शादीशुदा थे। इसीलिए नागार्जुन और तब्बू अलग हो गए और वह आज भी सिंगल लाइफ ही जी रही हैं।

सुरेश शर्मा के साथ दृश्यम अभिनेत्री तब्बू (Wikimedia Commons)

अभी कुछ दिन पहले तब्बू ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी शादी ना होने के पीछे एक बड़ा कारण अजय देवगन (Ajay Devgan) भी है हालांकि यह मात्र एक मजाक था।

बता दें कि अजय और तब्बू ने फिल्म दृश्यम में साथ काम किया है और उन्होंने अपने स्ट्रगल के शुरुआती दिनों में भी साथ काम किया है। दोनों ने अपने दम पर अपना नाम बनाया है।

PT

भगवान जगन्नाथ का रथ खींचती हैं जो रस्सियाँ, उनके पीछे छिपी है एक आदिवासी समाज!

मोहम्मद शमी को कोर्ट से बड़ा झटका : पत्नी-बेटी को हर महीने देने होंगे 4 लाख रुपये !

जिसे घरों में काम करना पड़ा, आज उसकी कला को दुनिया सलाम करती है – कहानी दुलारी देवी की

सफलता की दौड़ या साइलेंट स्ट्रगल? कोरिया में डिप्रेशन की असली वजह

जहां धरती के नीचे है खजाना, वहां ऊपर क्यों है गरीबी का राज? झारखंड की अनकही कहानी