Munjya: मुंज्या 10 दिनों में ही 50 करोड़ से अधिक का कलेक्शन कर चुकी है। (Wikimedia Commons) 
मनोरंजन

कौन हैं मुंज्या? फिल्म मुंज्या में दिखाया गया है इनसे जुड़ी कहानी

न्यूज़ग्राम डेस्क

Munjya: हाल ही में रिलीज हुई एक कॉमेडी हॉरर फिल्म मुंज्या की खूब सराहना हो रही है। स्त्री के बाद यदि कोई दूसरी कॉमेडी हॉरर फिल्म लोगो को पसंद आ रही है, तो वो फिल्म मुंज्या है। आपको बता दें स्त्री के मेकर्स ने ही इस फिल्म को बनाया है। इस फिल्म में कोंकण की घाटियों का जादू दिखाया गया है। इस फिल्म की कहानी आपको हंसने के साथ-साथ सोचने पर भी मजबूर कर देगी। यदि आपने अब तक फिल्म नहीं देखी तो शायद आपको भी मुंज्या के बारे में पता नहीं होगा। इस नए शब्द का अर्थ बहुत सोच समझ कर रखा गया है, आज हम आपको मुंज्या के बारे में ही बताने जा रहे हैं कि ये कौन होते हैं।

कौन होते हैं मुंज्या?

मुंज्या कोंकण के ब्राह्मण समाज से आता है। इसमें 5-7 साल की उम्र में बच्चों का उपनयन संस्कार कर देते हैं, जिसमें उन्हें जनेऊ पहनाया जाता है और उनका मुंडन किया जाता है। इसके बाद उनकी पढ़ाई-लिखी भी शुरू हो जाती है। इसे कोंकण में मुंज्य कहते हैं। यदि ऐसे बच्चों की मुंज्य के 10 दिन के अंदर मृत्यु हो जाए तो उनकी अतृप्त इच्छाएं अधूरी रहती हैं। मुंज्य से ही मुंज्या बना है, मुंज्या का वास पीपल के पेड़ में होता है, तो इसी कॉन्सेप्ट पर 'मुंज्या' फिल्म को बनाया गया है।

'मुंज्या' में शरवरी वाघ, मोना सिंह, अभय वर्मा और सत्यराज अहम भूमिका में नजर आए हैं। (Wikimedia Commons)

क्या है इस फिल्म की कहानी

मुंज्या फिल्म एक ऐसे ब्रह्मराक्षस की कहानी है,जिसकी मुंज्य के दस दिन के अंदर ही मौत हो जाती है। वह एक मुन्नी नाम की लड़की से शादी करना चाहता है। आपको बता दें, मुंज्या फिल्म अब तक अपने बजट से दोगुना कमाई कर चुकी है। यह कार्तिक आर्यन की फिल्म चंदू चैंपियन को भी तगड़ा कंपटीशन दे रही है। मुंज्या 10 दिनों में ही 50 करोड़ से अधिक का कलेक्शन कर चुकी है।

लिया गया कंप्यूटर ग्राफिक्स की मदद

'मुंज्या' में शरवरी वाघ, मोना सिंह, अभय वर्मा और सत्यराज अहम भूमिका में नजर आए हैं। सभी की एक्टिंग दिल जीत लेती है। चाइल्ड आर्टिस्ट से लेकर मुख्य किरदारों तक सबने बेहतरीन काम किया है। एक्टर्स के लिए एक्टिंग को देखा जाए तो वो थोड़ी मुश्किलें थीं क्योंकि कलाकारों को एक ऐसे किरदार के साथ शूट करना था जो दरअसल सेट पर था ही नहीं, जिसे बाद में कंप्यूटर ग्राफिक्स की मदद से बनाया गया है।

केजरीवाल आज भी भ्रष्टाचार के आरोपी हैं: BLP अध्यक्ष डॉ रायज़ादा

“स्वामी विवेकानंद का समावेशिता का संदेश धीरे-धीरे खोता जा रहा है”: डॉ. मुनीश रायज़ादा

"दिल्ली सरकार के झूठ का कोई अंत नहीं है": बीएलपी अध्यक्ष डॉ. रायज़ादा ने दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मॉडल पर कसा तंज

“दिल्ली में शासन व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है”: डॉ. रायज़ादा ने केजरीवाल सरकार पर सीवेज की सफाई के भुगतान न करने पर किया हमला

“हमारा सच्चा भगवान है भारत का संविधान” : बीएलपी अध्यक्ष डॉ. रायज़ादा