निक जोनस ने की प्रियंका चोपड़ा की तारीफ,जानिए वजह (IANS)

 

सिटाडेल

मनोरंजन

निक जोनस ने की प्रियंका चोपड़ा की तारीफ,जानिए वजह

सिटाडेल के पहले तीन एपिसोड प्राइम वीडियो पर आ गए हैं, और नए एपिसोड हर शुक्रवार को आएंगे।

न्यूज़ग्राम डेस्क

न्यूजग्राम हिंदी: अमेरिकी पॉप स्टार निक जोनस (Nick Jonas) अपनी पत्नी प्रियंका चोपड़ा जोनस (Priyanka Chopra Jonas) के बारे में बातें करते रहते हैं। वेब सीरीज 'सिटाडेल (Citadel)' में प्रियंका के प्रदर्शन को देखने के बाद निक ने कहा वो तो बॉस हैं। निक ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर सिटाडेल का एक पोस्टर साझा किया, जिसमें प्रियंका अपने सह-कलाकारों और साथी जासूस रिचर्ड मैडेन और स्टेनली टुकी के साथ नजर आ रही हैं। इस पर 'सिटाडेल, नंबर वन टाइटल ऑन प्राइम वीडियो' लिखा हुआ है।

पोस्टर के कैप्शन में उन्होंने लिखा, मेरी पत्नी एक बॉस है। पूरे सिटाडेल और प्राइम वीडियो परिवार को बधाई।

सिटाडेल के पहले तीन एपिसोड प्राइम वीडियो पर आ गए हैं, और नए एपिसोड हर शुक्रवार को आएंगे। फिनाले 26 मई को जारी किए जाएंगे। एक्शन, थ्रिल और ड्रामा से भरपूर इस सीरीज में प्रियंका, रिचर्ड मैडेन और स्टेनली टुकी हैं।

--आईएएनएस/PT

घोटालों का बादशाह बना मेडिकल दुनिया का सरताज - डॉ. केतन देसाई की हैरान कर देने वाली वापसी !

पीसीओडी: महिलाओं को होने वाली PCOD की समस्या है गंभीर यहाँ जानिए लक्षण और समाधान!

30 अक्टूबर: जानें इस दिन से जुड़ी कुछ खास घटनाएं

सोशल मीडिया ट्रेंड्स को फॉलो करना क्यों बंद करना चाहिए

जहीर इकबाल को एक महीने बाद ही कर दिया था प्रपोज : सोनाक्षी सिन्हा