प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर भारतीय महिला खिलाड़ियों की जीत का जश्न मनाया। IANS
मनोरंजन

प्रियंका चोपड़ा ने मनाया भारतीय महिला खिलाड़ियों की जीत का जश्न

मुंबई, देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा भले ही अब अमेरिका में रहती हों, इसका जीता जागता उदाहरण देते हुए अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर देश की महिला खिलाड़ियों की शानदार कामयाबी का दिल खोलकर जश्न मनाया।

IANS

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक खिलाड़ियों का जोश बढ़ाते हुए प्रेरणादायक वीडियो पोस्ट की, जिसमें भारत की महिला खिलाड़ी खेल के मैदान में कमाल दिखाती नजर आ रही हैं। वीडियो में एक के बाद एक कई ऐतिहासिक जीत के पल हैं, जो हर भारतीय का सीना चौड़ा कर रहे हैं।

वीडियो में भारतीय ब्लाइंड वुमेंस क्रिकेट टीम का पहला ब्लाइंड टी-20 वर्ल्ड कप जीतना, इंडियन वुमेंस कबड्डी टीम का वुमेंस कबड्डी वर्ल्ड कप जीतना, इसके अलावा भारतीय महिला क्रिकेट टीम की आईसीसी महिला वर्ल्ड कप (ICC Women's World Cup) में शानदार जीत और अनुपमा रामचंद्रन का पहली भारतीय महिला के रूप में विश्व स्नूकर चैंपियन बनना भी दिखाया गया। अभिनेत्री ने वीडियो के साथ 'सुनो गौर से दुनिया वालों' ऐड किया। वीडियो पोस्ट करते हुए अभिनेत्री ने खिलाड़ियों को भारत की बेटियों से संबोधित किया। उन्होंने लिखा, "आप सब की वजह से ही आज लाखों-करोड़ों छोटी-छोटी लड़कियां सपने देखने और उन्हें पूरा करने का हौसला रख रही हैं। ऐसे ही सपने बुनते रहो। बहुत-बहुत बधाई हो बेटा, तुम सब ने कमाल कर दिखाया!"

अभिनेत्री का ये पोस्ट उनके प्रशंसकों को काफी पसंद आ रहा है। उनका कहना है कि भले ही प्रियंका दुनिया के किसी कोने में रहें, भारत के प्रति उनका प्यार और सम्मान कभी कम नहीं होगा।

वहीं, अभिनेत्री अक्सर लड़कियों के आगे बढ़ने और नया करने को लेकर अक्सर प्रेरित करती रहती हैं।

फिल्मों की बात करें तो अभिनेत्री जल्द ही अभिनेता महेश बाबू के संग फिल्म 'वाराणसी' में साथ नजर आएंगी। मेकर्स ने हाल ही में फिल्म की पहली झलक शेयर की थी। वहीं, इससे पहले प्रियंका का पहला लुक भी जारी किया था, जिसमें अभिनेत्री पीली साड़ी में बंदूक थामें नजर आ रही थी।

[AK]

रिलीज से पहले विवादों में रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर', शहीद मेजर मोहित शर्मा के माता-पिता ने की रोक लगाने की मांग

कर्नाटक के उडुपी में पीएम मोदी का मेगा रोड शो, प्रधानमंत्री बनने के बाद पहला दौरा

सर्दियों में होने वाली समस्याओं का शत्रु घी-गुड़, चेहरे पर निखार तो मिलती है एनर्जी

जम्मू कश्मीर: जमीन धोखाधड़ी मामले में कोर्ट ने दो आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा

काली जीरी : पेट के कीड़ों और गैस की छुट्टी का घरेलू नुस्खा, जानें सेवन का सही तरीका