सोनम कपूर और खुशी कपूर बोनी कपूर के जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर बधाई देते हुए| IANS
मनोरंजन

सोनम और खुशी कपूर ने बोनी कपूर को दी जन्मदिन की खास बधाई

मुंबई, मशहूर फिल्ममेकर बोनी कपूर मंगलवार को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। अभिनेत्री सोनम कपूर और खुशी कपूर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए खास अंदाज में बधाई दी।

IANS

बोनी कपूर (Boni Kapoor) की भतीजी और अभिनेत्री सोनम कपूर (Sonam Kapoor) ने फिल्ममेकर के साथ इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर तस्वीर पोस्ट कर लिखा, "जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं, अंकल।"

इसके बाद अभिनेत्री खुशी कपूर (Khushi Kapoor) ने भी पापा को खास अंदाज में बधाई दी। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर बोनी कपूर के साथ अपने बचपन की तस्वीर पोस्ट की, जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, "हैप्पी बर्थडे पापा।"

बोनी कपूर हिंदी सिनेमा के जाने-माने फिल्म निर्माता हैं। उन्होंने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं, जिसके लिए उन्हें कई पुरस्कारों से सम्मानित भी किया गया था। उन्हें 'मिस्टर इंडिया' के लिए सर्वश्रेष्ठ फिल्म का अवॉर्ड मिला और 'पुकार' के लिए सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार हासिल किया, लेकिन यहां तक पहुंचना इतना आसान नहीं था। भले ही वे कपूर खानदान से जुड़े थे, लेकिन उन्होंने अपने जीवन में काफी संघर्ष देखा है।

बोनी ने साल 1980 में अपने करियर की शुरुआत की थी। उनकी पहली प्रोड्यूस फिल्म 'हम पांच' थी। इस फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, संजीव कुमार, शबाना आजमी, राज बब्बर और नसीरुद्दीन शाह लीड रोल में थे। इसके बाद उन्होंने 'वो सात दिन' रिलीज की। इस फिल्म से उन्होंने अनिल कपूर को हिंदी सिनेमा में लॉन्च किया था। इस फिल्म में अनिल कपूर के साथ पद्मिनी कोल्हापुरी और नसीरुद्दीन शाह मुख्य भूमिका में थे।

सोनम कपूर की बात करें तो वे पिछली बार साल 2023 की फिल्म 'ब्लाइंड' में नजर आई थीं।

अभिनेत्री (Actress) के अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो वह फीचर फिल्म 'बैटल ऑफ बिट्टोरा' में नजर आएंगी। फिल्म का निर्माण अनिल कपूर फिल्म एंड कम्युनिकेशन नेटवर्क के बैनर तले होगा। यह फिल्म अनुजा चौहान के एक उपन्यास पर आधारित है, जिसमें दो उभरते राजनेताओं की प्रेम कहानी दिखाई जाएगी, जो एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ते हैं।

[AK]

Bihar Assembly Election 2025 LIVE: बिहार में दोपहर 3 बजे तक 60.4% मतदान

दिल्ली लाल किला धमाका: आतंकी उमर मोहम्मद का कनेक्शन उजागर

केला और काली मिर्च के सेवन से बनाएं भरपूर सेहत, हड्डियां और इम्यून सिस्टम होंगे मजबूत

बिहार में महागठबंधन की सरकार में रोजगार मिलेगा: उदित राज

मतदान के बाद बोले दिलीप जायसवाल, ‘बिहार में लौट रही एनडीए सरकार’