Vyjayanthimala : वैजयंती माला का जन्म चेन्नई में हुआ था। ये एक तमिल ब्राह्मण परिवार से ताल्लुक रखती हैं। (Wikimedia Commons) 
मनोरंजन

ये एक्ट्रेस हैं तमिल इंडस्ट्री की पहली फीमेल सुपरस्टार, 7 साल से कर रही हैं डांस

वैजयंती माला का जन्म चेन्नई में हुआ था। ये एक तमिल ब्राह्मण परिवार से ताल्लुक रखती हैं। इनके पिता एमडी रमन और मां वसुंधरा देवी थीं, जो कि एक्ट्रेस थीं।

न्यूज़ग्राम डेस्क

Vyjayanthimala : वैजयंती माला एक कमाल की एक्ट्रेस और एक शानदार डांसर है, जिन्होंने ना केवल बॉलीवुड में, बल्कि पूरे साउथ इंडस्ट्री में राज किया। आज भी ये अपने जीवन में उसी प्रकार से एक्टिव हैं और साथ ही साथ अपनी खूबसूरती के लिए मशहूर हैं। वैजयंती माला का जन्म चेन्नई में हुआ था। ये एक तमिल ब्राह्मण परिवार से ताल्लुक रखती हैं। इनके पिता एमडी रमन और मां वसुंधरा देवी थीं, जो कि एक्ट्रेस थीं। इन्होंने बहुत कम उम्र में ही डांस परफॉर्मेंस देना शुरू कर दिया था। अपनी माता से ही इन्हें अभिनय का गुण विरासत में मिला था। 7 साल की उम्र में ही वैजयंतीमाला को पोप पायस XII के लिए क्लासिकल डांस परफॉर्म करने के लिए चुना गया था, जबकि उनकी मां 1940 में वेटिकन सिटी में एक दर्शक थी।

ऐसे मिला फिल्म का ऑफर

13 साल की उम्र से उन्होंने तमिलनाडु में परफॉर्म करना भी शुरू कर दिया था। उन्होंने गुरु वझुवूर रमैया पिल्लई से भरतनाट्यम और मनक्कल शिवराज अय्यर से कर्नाटक संगीत सीखा था। पढ़ाई में वैजयंती माला ने सेक्रेड हार्ट हायर सेकेंडरी स्कूल, प्रेजेंटेशन कॉन्वेंट, चर्च पार्क, चेन्नई में पढ़ाई की। फिल्मों की बात करे तो वैजयंती माला को पहली फिल्म 1949 में मिली थी, जिसका नाम 'वाजकई' थी। तमिल डायरेक्टर एमवी रमन ने उन्हें ये मूवी ऑफर की थी। उन्होंने एक्ट्रेस को चेन्नई के गोखले हॉल में भरतनाट्यम करते देखा था।

90 साल की उम्र में भी वह स्टेज पर परफॉर्मेंस देती है। (Wikimedia Commons)

तमिल इंडस्ट्री की पहली फीमेल सुपरस्टार

13 साल की उम्र में उन्होंने मूवी में एक कॉलेज लड़की का रोल किया और एसवी सहस्रनामम, एमएस द्रौपदी, टीआर रामचंद्रन और के शंकरपानी के साथ स्क्रीन शेयर किया। मूवी भी बॉक्स ऑफिस पर सफल रही। वैजयंती माला तमिल इंडस्ट्री की पहली फीमेल सुपरस्टार हैं। इसके बाद एक्ट्रेस ने बॉलीवुड का भी रुख किया। 1951 में उन्होंने 'बहार' से डेब्यू किया। दो मूवीज करने के बाद ये दोबारा तमिल और तेलुगू फिल्में करने लगीं। इसके साथ ही कन्नड़ इंडस्ट्री में भी काम किया है।

कोरियोग्राफर और प्रोड्यूसर भी है वैजयंती माला

1970 तक इन्होंने तीन इंडस्ट्री में लगातार काम किया और फिर ये कोरियोग्राफी करने लगीं। इसके अलावा इन्होंने 1967 में एक बंगाली गाने को प्रोड्यूस भी किया था। 90 साल की उम्र में भी वह स्टेज पर परफॉर्मेंस देती है। इन्हें 5 फिल्मफेयर अवॉर्ड्स और भारत सरकार से पद्म श्री, पद्म भूषण और पद्म विभूषण भी मिला है।

इंस्टाग्राम ने कर दिया चमत्कार, सात साल बाद मिली पति की झलक

शेयर बाजार सपाट खुला, ऑटो और रियल्टी शेयरों में तेजी

मुंबई क्राइम ब्रांच ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार, पिस्तौल और कारतूस बरामद

बॉक्स ऑफिस पर 'मिराई' का जलवा, 'बागी 4' की धीमी रफ्तार, हैरान कर देंगे कमाई के आंकड़े

सुबह-सुबह एक चुटकी बेकिंग सोडा वाला पानी, पेट से लेकर स्किन की समस्याओं से देगा राहत