तिरंगे और देवी सरस्वती के अपमान करने वाले हेडमास्टर (IANS) Indian Flag
Zara Hat Ke

तिरंगे और देवी सरस्वती का अपमान करने वाले हेडमास्टर को गिरफ्तार किया गया

शिक्षा विभाग ने तिरंगे का अपमान करने के आरोपी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू की है। उसे हेडमास्टर के पद से हटा दिया गया है।

न्यूज़ग्राम डेस्क

पूर्वी सिंहभूम (Sibghbhum) जिले के घाटशिला (Ghatshila) स्थित बोर्ड मिडिल स्कूल (Board Middle school) के हेडमास्टर शफक इकबाल (Shafaq Iqbal) ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को काटकर कुर्सी-टेबल और ब्लैकबोर्ड साफ करने का कपड़ा बना लिया। इसकी जानकारी सामने आते ही स्थानीय लोग भड़क उठे। गुरुवार को बड़ी संख्या में लोगों ने स्कूल का घेराव किया। बाद में पुलिस ने आरोपी हेडमास्टर को हिरासत में ले लिया। उनकी अलमारी से कटा हुआ तिरंगा भी मिला है। शिक्षा विभाग ने तिरंगे का अपमान करने के आरोपी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू की है। उसे हेडमास्टर के पद से हटा दिया गया है।

तिरंगे और देवी सरस्वती के अपमान करने वाले हेडमास्टर

बताया गया कि हेड मास्टर ने क्लास के दौरान ही तिरंगे को कैंची से काट दिया और कटे हुए कपड़े से कुर्सी पर जमी धूल झाड़ी और उसी से ब्लैक बोर्ड साफ किया। क्लास में मौजूद बच्चों ने घर लौटकर जब अभिभावकों को यह जानकारी दी तो बड़ी संख्या में स्कूल पहुंचे लोगों ने खूब हंगामा किया। हंगामे की जानकारी मिलने पर प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सुबोध राय, कार्यपालक दंडाधिकारी केशव भारती पुलिस बल के साथ स्कूल पहुंचे। सबने आरोपी प्रधानाध्यापक शफक इकबाल को जमकर फटकार लगाई। शुरू में हेडमास्टर ने कहा कि तिरंगे को चूहे ने काट लिया था, इसलिए उसने ऐसा किया। उसने यह भी कहा कि उसे पता नहीं था कि ऐसा करना अपराध है। बाद में पुलिस ने उसकी अलमारी से कैंची से काटा गया तिरंगा बरामद किया।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि शफक इकबाल के खिलाफ पहले भी आपत्तिजनक शिकायतें मिली हैं। स्कूल में पहले छात्र मिलकर सरस्वती पूजा (Saraswati Puja) करते थे। इन्होंने आने के बाद इस पर भी रोक लगा दी है।

आईएएनएस/PT

7 अक्टूबर: जानें इस दिन से जुड़ी कुछ खास घटनाएं

'दिल पे मत ले यार' की असफलता ने दिवालिया बना दिया था : हंसल मेहता

बिग बॉस19 : अपनी ब्रेकअप स्टोरी से प्रेरित होकर अमाल ने बनाया था 'रोके ना रुके' गाना

मनीष मल्होत्रा की 'गुस्ताख इश्क' का नया गाना 'आप इस धूप में' मंगलवार को होगी रिलीज

भैंस चराने वाली यूपीएससी कैंडिडेट, आईएएस सी वनमथी की मोटिवेशनल स्टोरी!