15 दिसंबर (History Of 15th December) के दिन इतिहास के पन्नों में राजनीति, विज्ञान, स्वास्थ्य और समाज की दृष्टिकोण से कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटित हुई हैं  Sora Ai
इतिहास

15 दिसंबर का इतिहास: सत्यजीत रे को ऑस्कर मिलने से लेकर गीता फोगाट के जन्मदिन तक जानें क्या है ख़ास!

हर दिन इतिहास के पन्नों में कुछ खास घटनाओं का जिक्र मिल जाता है जो की इतिहास के परिप्रेक्ष्य से काफी महत्वपूर्ण होते हैं।

Author : Sarita Prasad

  • 15 दिसंबर के दिन दुनिया और भारत में कई महत्वपूर्ण राजनीतिक व ऐतिहासिक घटनाएँ हुईं इनमें आतंकवाद से जुड़ी घटनाएँ, अंतरराष्ट्रीय निर्णय और लोकतांत्रिक प्रक्रियाएँ शामिल रहीं।

  • इस दिन खेल, संगीत, सिनेमा और राजनीति से जुड़े कई महान व्यक्तित्वों ने जन्म लिया। इन लोगों ने अपने-अपने क्षेत्र में देश और समाज को नई पहचान और दिशा दी।

  • 15 दिसंबर को कई महान हस्तियों का निधन भी हुआ, जिन्होंने इतिहास पर गहरी छाप छोड़ी,उनका जीवन त्याग, संघर्ष और राष्ट्र निर्माण के प्रेरक उदाहरण प्रस्तुत करता है।

हर दिन इतिहास के पन्नों में कुछ खास घटनाओं का जिक्र मिल जाता है जो की इतिहास के परिप्रेक्ष्य से काफी महत्वपूर्ण होते हैं। 15 दिसंबर के दिन इतिहास के पन्नों में राजनीति, विज्ञान, स्वास्थ्य और समाज की दृष्टिकोण से कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटित हुई हैं और इन घटनाओं से यह समझने में मदद मिलती है कि एक निर्णय या घटना कैसे समय के साथ-साथ बड़े बदलाव लेकर आते हैं। आइए जानते हैं 15 दिसंबर (History Of 15th December) के दिन से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं, उपलब्धियों और व्यक्तित्वों के बारे में।

15 दिसंबर की खास घटनाएं

सिडनी कैफे बंधक कांड

15 दिसंबर 2014, ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर में लिंड्ट कैफे में हारुण मोनिस नामक व्यक्ति ने हथियार के बल पर कई लोगों को लगभग 16 घंटे तक बंधक बनाए रखा। पुलिस की विशेष कार्रवाई के दौरान मोनिस सहित दो बंधकों की मौत हो गई। इस घटना ने विश्व-भर में आतंकवाद पर चिंता बढ़ा दी।

राष्ट्रीय जांच एजेंसी को मंजूरी

16 दिसंबर 2008, भारत में बढ़ती आतंकी घटनाओं से निपटने के लिए केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) के गठन को मंजूरी दी। इस एजेंसी का उद्देश्य आतंकवाद से जुड़े मामलों की स्वतंत्र और प्रभावी जांच करना है।

इराक में मतदान

15 दिसंबर 2005, इराक में नई लोकतांत्रिक सरकार के गठन के लिए आम चुनाव कराए गए। सद्दाम हुसैन शासन के बाद यह एक महत्वपूर्ण राजनीतिक कदम था। भारी सुरक्षा के बीच हुए इस मतदान को इराक के लोकतांत्रिक भविष्य के लिए अहम माना गया।

चेरनोबिल रिएक्टर बंद

15 दिसंबर 2000, यूक्रेन स्थित चेरनोबिल परमाणु रिएक्टर को आधिकारिक रूप से हमेशा के लिए बंद कर दिया गया। 1986 की भीषण परमाणु दुर्घटना के बाद यह निर्णय लिया गया, जो परमाणु सुरक्षा के इतिहास में एक महत्वपूर्ण कदम माना गया।

संयुक्त राष्ट्र का प्रस्ताव

15 दिसंबर 1997, संयुक्त राष्ट्र महासभा ने सार्वजनिक स्थानों, वाहनों और कार्यालयों में उग्रवादियों द्वारा किए जाने वाले विस्फोटों को अवैध घोषित करने का प्रस्ताव पारित किया। यह वैश्विक स्तर पर आतंकवाद के विरुद्ध एक अहम कानूनी पहल थी।

यूरो मुद्रा पर सहमति

15 दिसंबर 1995, यूरोपीय यूनियन के नेताओं ने एक साझा मुद्रा “यूरो” को अपनाने पर सहमति जताई। यह निर्णय यूरोप के आर्थिक एकीकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम था।

सत्यजीत रे को ऑस्कर

15 दिसंबर 1991, महान फिल्म निर्माता सत्यजीत रे को सिनेमा के क्षेत्र में उनके अतुलनीय योगदान के लिए विशेष ऑस्कर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह भारतीय सिनेमा के लिए गर्व का क्षण था।

बांग्लादेश चक्रवात त्रासदी

15 दिसंबर 1965, बांग्लादेश में गंगा नदी के तट पर आए भीषण चक्रवात में लगभग 15,000 लोगों की जान चली गई। यह प्राकृतिक आपदा क्षेत्र के इतिहास की सबसे घातक घटनाओं में से एक मानी जाती है।

विजयलक्ष्मी पंडित का चुनाव

15 दिसंबर 1953, भारत की एस. विजयलक्ष्मी पंडित संयुक्त राष्ट्र महासभा के आठवें सत्र की पहली महिला अध्यक्ष चुनी गईं। यह भारत और महिलाओं दोनों के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि थी।

15 दिसंबर को जन्मे लोग


गीता फोगाट

गीता फोगाट भारत की प्रसिद्ध महिला पहलवान हैं। वे राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनीं। हरियाणा के फोगाट परिवार से ताल्लुक रखने वाली गीता ने भारतीय कुश्ती को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई।

भरत छेत्री

भरत छेत्री भारतीय हॉकी खिलाड़ी रहे हैं। उन्होंने घरेलू और राष्ट्रीय स्तर पर कई प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व किया। उनकी पहचान एक अनुशासित और समर्पित खिलाड़ी के रूप में रही है, जिन्होंने भारतीय हॉकी को मजबूती प्रदान की।

बाइचुंग भूटिया

बाइचुंग भूटिया भारत के सबसे प्रसिद्ध फुटबॉल खिलाड़ियों में से एक हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व किया और कप्तान भी रहे। उन्हें “भारतीय फुटबॉल का पोस्टर बॉय” कहा जाता है।

भजन लाल शर्मा

भजन लाल शर्मा राजस्थान के वर्तमान मुख्यमंत्री हैं। वे भारतीय जनता पार्टी से जुड़े एक अनुभवी राजनेता हैं और संगठनात्मक कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं। उनके नेतृत्व में राज्य की राजनीति में नए बदलाव देखे जा रहे हैं।

उषा मंगेशकर

उषा मंगेशकर, स्वर कोकिला लता मंगेशकर की छोटी बहन हैं। वे स्वयं एक प्रसिद्ध गायिका हैं और हिंदी व मराठी सिनेमा में कई मधुर गीत गा चुकी हैं।

15 दिसंबर को इन महान हस्तियों का निधन हुआ

जाकिर हुसैन का निधन

मशहूर तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन का सैन फ्रांसिस्को में निधन हुआ। वे भारतीय शास्त्रीय संगीत के विश्वप्रसिद्ध कलाकार थे। तबले को अंतरराष्ट्रीय मंच दिलाने में उनका ऐतिहासिक योगदान रहा और उन्हें कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय सम्मान प्राप्त हुए।

वरुण सिंह का निधन

ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह भारतीय वायुसेना के वीर पायलट थे। 2021 में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद उनका निधन हुआ। वे देश के प्रति साहस, कर्तव्यनिष्ठा और बलिदान के प्रतीक माने जाते हैं।

पोट्टि श्रीरामुलु

पोट्टि श्रीरामुलु महात्मा गांधी के अनुयायी और स्वतंत्रता सेनानी थे। उन्होंने आंध्र राज्य के गठन की मांग को लेकर 58 दिनों का अनशन किया, जिसके कारण उनकी मृत्यु हुई और बाद में आंध्र प्रदेश का गठन संभव हुआ।

सरदार वल्लभ भाई पटेल

सरदार वल्लभ भाई पटेल भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी और स्वतंत्र भारत के पहले गृह मंत्री थे। उन्होंने 500 से अधिक रियासतों का एकीकरण कर भारत की राष्ट्रीय एकता को मजबूत किया, इसलिए उन्हें “लौह पुरुष” कहा जाता है।