Russia ने 5 स्वीडिश राजनयिकों को निष्कासित किया(IANS)

 

Russia

अंतर्राष्ट्रीय

Russia ने 5 स्वीडिश राजनयिकों को निष्कासित किया

रूस(Russia) के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि रूस ने मॉस्को में स्वीडिश दूतावास में काम कर रहे पांच राजनयिकों को निष्कासित कर दिया है।

न्यूज़ग्राम डेस्क

न्यूज़ग्राम हिंदी:  रूस(Russia) के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि रूस ने मॉस्को में स्वीडिश दूतावास में काम कर रहे पांच राजनयिकों को निष्कासित कर दिया है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने बताया कि स्वीडन के राजदूत मैलेना मर्ड को मंत्रालय में तलब किया गया था, और सूचित किया गया था कि मॉस्को ने पांच स्वीडिश राजनयिकों को निष्कासित करने का फैसला किया है, इसमें मास्को में स्वीडिश दूतावास में रक्षा अताशे कार्यालय में काम करने वाले तीन कर्मचारी शामिल हैं।

इसने कहा कि यह निर्णय स्वीडन द्वारा पहले पांच रूसी राजनयिकों के निष्कासन की प्रतिक्रिया है।



मंत्रालय के अनुसार, पांच राजनयिकों को उसी समय सीमा तक रूस छोड़ना होगा, जो स्वीडन ने रूसी राजनयिकों के प्रस्थान के लिए निर्धारित किया है।

राजदूत को 1 सितंबर, 2023 से गोथेनबर्ग में रूस के महावाणिज्य दूतावास की गतिविधियों को समाप्त करने के रूस के फैसले के बारे में भी बताया गया। और साथ ही 1 सितंबर, 2023 से रूस सेंट पीटर्सबर्ग में स्वीडिश महावाणिज्य दूतावास की गतिविधियों के लिए अपनी सहमति वापस लेता है।

स्वीडन ने 25 अप्रैल को स्वीडन में रूसी दूतावास में कार्यरत पांच कर्मचारियों को निष्कासित कर दिया था। स्वीडिश विदेश मंत्रालय ने कहा कि राजनयिक गैर कानूनी गतिविधियों में लगे हुए थे।

--आईएएनएस/VS

आमिर की शादी और मियांदाद का छक्का: एक दिन, दो कहानियां !

क्या मध्य पूर्व (Middle East) में छिड़ने वाली है तीसरी बड़ी जंग ?

एक Sparrow Man की कहानी, जिनकी मेहनत से बचा हजारों गोरैयों का परिवार!

भगवान जगन्नाथ का रथ खींचती हैं जो रस्सियाँ, उनके पीछे छिपा है एक आदिवासी समाज!

मोहम्मद शमी को कोर्ट से बड़ा झटका : पत्नी-बेटी को हर महीने देने होंगे 4 लाख रुपये !