Platelets :यह रक्तस्त्राव को भी नियंत्रित करते हैं। (Wikimedia Commons)
Platelets :यह रक्तस्त्राव को भी नियंत्रित करते हैं। (Wikimedia Commons) 
स्वास्थ्य

जानिए क्या होता है प्लेटलेट्स और हमारे शरीर के लिए क्यों महत्वपूर्ण है ये

न्यूज़ग्राम डेस्क

Platelets : मानव शरीर में प्लेटलेट्स का महत्वपूर्ण योगदान है। प्लेटलेट्स रक्त से जुड़ी महत्वपूर्ण कार्यों को संभालते हैं। यह रक्तस्त्राव को भी नियंत्रित करते हैं। अगर किसी व्यक्ति के शरीर में प्लेटलेट्स की संख्या कम हो जाती है, तो इसे 'लो प्लेटलेट्स' कहा जाता है। प्लेटलेट्स के कारण व्यक्ति कई बीमारियों का शिकार हो सकता है, जैसे कि डेंगू, टाइफाइड, चिकनगुनिया आदि। इसके अलावा भी प्लेटलेट्स की कमी के लक्षण में खून बहना, चक्कर आना, तेज सिरदर्द, खून की कमी, नीले-भूरे धब्बे होना, जॉइंट्स में दर्द आदि शामिल हो सकते हैं।

इन बीमारियों में कम हो जाते है प्लेटलेट्स

हेपेटाइटिस सी वायरस प्लेटलेट्स की कमी का एक बड़ा कारण है। इसमें शरीर थ्रोम्बोपोइटिन और एंडोथेलियल डिसफंक्शन का शिकार हो जाता है जो थ्रोम्बोसाइटोपेनिया की ओर ले जाता है। इसकी वजह से प्लेटलेट्स नहीं बन पाते हैं। कभी कभी किसी के खून में बैक्टीरियल इंफेक्शन जाता है तब भी शरीर में प्लेटलेट्स की अपने आप कमी हो सकती है। एनीमिया की बीमारी में शरीर पर्याप्त मात्रा में खून नहीं बना पाता है और इसी दौरान रेड और व्हाइट सेल्स की कमी होने लगती है। ल्यूपस और रुमेटीइड गठिया जैसे ऑटोइम्यून रोग भी शरीर में प्लेटलेट्स की कमी का कारण बन सकते हैं।

प्लेटलेट्स की संख्या को सामान्य रखने के लिए सही आहार बहुत जरूरी है।(Wikimedia Commons)

ऐसे में क्या खाना चाहिए?

प्लेटलेट्स की संख्या को सामान्य रखने के लिए सही आहार बहुत जरूरी है। इसके लिए आप फलों, सब्जियों, अनाज, खाद्यतत्त्वों में फोलेट, विटामिन B12, विटामिन C, विटामिन D, विटामिन K से भरपूर आहार ले सकते हैं, जो प्लेटलेट्स की संख्या को बढ़ावा देते हैं। इसके अलावा भी आप पपीता, कद्दू या कद्दू के पत्ते, सेब, अनार, संतरे आदि खाद्य पदार्थ भी प्लेटलेट्स की संख्या को बढ़ाने में सहायक हैं।

कैसे करें इसका बचाव ?

प्लेटलेट्स की कमी से बचने के लिए स्वस्थ और नियमित जीवनशैली का होना बहुत जरुरी है। इसके साथ ही आप नियमित व्यायाम कर सकते हैं। तंबाकू और शराब का सेवन नहीं करना चाहिए, धूम्रपान और शराब का सेवन शख्त मना है इसके अलावा अच्छी नींद लेना, चिंता को कम करना, खून की जांच करवाते रहना चाहिए और डॉक्टर की सलाह लेना चाहिए और डॉक्टर द्वारा दी गई जानकारी और निर्देशों का पालन करना चाहिए।

केवल इस मंदिर में पूरे साल होते हैं मांगलिक कार्य, यहां नहीं माना जाता है किसी प्रकार का दोष

भारत देश से वस्तुओं का निर्यात 1.06 फीसदी बढ़ा, नये वित्त वर्ष की शुरुआत के मिले अच्छे संकेत

59 सालों से एक ही परिवार का था शासन, इस बार क्यों सिंगापुर में बनाया गया नया प्रधानमंत्री ?

संसद में वरिष्ठ नागरिकों के लिए मासिक 10 हजार रुपये की पेंशन की मांग उठाऊंगा: BLP प्रत्याशी योगेंद्र सिंह

पीओके का हालात है बेहद खराब, पाकिस्तान आतंकवाद के लिए यहां के लोगों का करता है इस्तेमाल