सेब के फायदे: ग्लोइंग स्किन, तेज दिमाग और मजबूत दिल। IANS
स्वास्थ्य

सेब में छुपा ग्लोइंग स्किन, तेज दिमाग और मजबूत दिल का राज, फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली, सेब ऐसा फल है जिसे आप रोज खाएं तो आपको जल्दी डॉक्टर के पास जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि इसमें विटामिन, मिनरल्स, फाइबर (Fiber) और एंटीऑक्सीडेंट (Antioxidant) भरपूर मात्रा में होते हैं।

IANS

सबसे पहले बात करते हैं पाचन की, तो सेब में मौजूद पेक्टिन नाम का घुलनशील फाइबर (Soluble Fiber) आंतों की सफाई करता है, पाचन को मजबूत बनाता है और कब्ज, गैस जैसी दिक्कतों से राहत देता है। जो लोग अक्सर पेट खराब या अनियमित पाचन से परेशान रहते हैं, उनके लिए सेब काफी फायदेमंद माना जाता है।

दिल के लिए भी यह फल एक तरह से ढाल का काम करता है, क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर खराब कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) को कम करने में मदद करता है और ब्लड फ्लो (blood flow) को बेहतर बनाए रखता है। इससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक का जोखिम कम हो सकता है।

वजन घटाने में भी ये काफी फायदेमंद होता है। सेब कम कैलोरी वाला है और इसे खाने से पेट देर तक भरा रहता है, जिससे बार-बार खाने की आदत नियंत्रित होती है। जो लोग वेट लॉस डाइट (Weight Loss Diet) कर रहे हों, उनके लिए यह एक बढ़िया विकल्प है।

सेब ब्लड शुगर (Blood Sugar) को भी धीरे-धीरे बढ़ाता है, इसलिए डायबिटीज वाले लोग इसे सीमित मात्रा में खा सकते हैं। यह उनकी भूख को शांत रखता है और ऊर्जा भी देता है। दिमाग के लिए भी यह फल कमाल का माना जाता है, क्योंकि इसके एंटीऑक्सीडेंट दिमाग की कोशिकाओं को नुकसान से बचाते हैं और याददाश्त में सुधार करने में मदद करते हैं।

त्वचा और बालों की बात करें तो सेब में मौजूद विटामिन सी स्किन को ग्लो देता है, झुर्रियां कम करता है और हेयर फॉल (Hairfall) को कंट्रोल (Control) करने में भी मददगार माना जाता है। इसके नियमित सेवन से इम्युनिटी भी बढ़ती है, जिससे शरीर संक्रमणों से बेहतर तरीके से लड़ पाता है।

सेब को छिलके सहित खाना ज्यादा बेहतर माना जाता है, क्योंकि फाइबर (Fiber) का ज्यादातर हिस्सा छिलके में ही होता है। दिन में एक से दो छोटे या मध्यम आकार के सेब आप खा सकते हैं।

[AK]

भाजपा विधायक दल की बैठक में सम्राट चौधरी नेता चुने गए, उप नेता के लिए विजय सिन्हा के नाम पर मुहर

दिल को फिट और फाइन रखता है 'कलौंजी, काले दानों में छिपा है सेहत का राज

19 नवंबर' जिसने बदल दी ऐश्वर्या राय बच्चन की जिंदगी, यहां से शुरू हुई विश्व सुंदरी से एक्ट्रेस बनने तक की कहानी

'गर्व चेहरे पर था, मां के पहरे पर था', फरहान अख्तर ने साझा की फिल्म '120 बहादुर' के नए गाने की झलक

बिहार : पटना में आज कई अहम बैठकें, नीतीश कुमार को चुना जाएगा एनडीए विधायक दल का नेता