Christmas 2023 - अगर आप भी क्रिसमस में पहाड़ों पर घूमने का सोच रहे हैं तो मौसम की जानकारी रख लेना आवश्यक है क्योंकि कई जगहों पर बारिश और भारी बर्फबारी की आशंका है। (Wikimedia Commons) 
सैर-सपाटा

क्रिसमस मनाने के लिए पहाड़ों पर है घूमने का प्लान, तो पहले मौसम का हाल देख कर ही जाए

तापमान रात के वक्त शून्य से कई डिग्री नीचे चल जा रहा है इस वक्त घाटी मोटे बर्फ की चादर से ढक चुका है। मौसम विभाग ने घाटी में अगले कुछ दिनों में मौसम के शुष्क रहने का पूर्वानुमान लगाया है।

न्यूज़ग्राम डेस्क

Christmas 2023 - क्रिसमस और नया साल जैसे-जैसे करीब आ रहा है। लोग घूमने की प्लानिंग करने में व्यस्त हो रहे हैं। ऐसे में अधिकांश लोग ठंड का ये मौसम एंजॉय करने के लिए पहाड़ों पर घूमने का सोच रहे है लेकिन अगर आप भी क्रिसमस में घूमने का सोच रहे हैं तो इससे पहले जम्मू - कश्मीर से लेकर हिमाचल प्रदेश तक के मौसम की जानकारी रख लेना आवश्यक है क्योंकि कई जगहों पर बारिश और भारी बर्फबारी की आशंका है। ऐसे में आप बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं। वीकेंड एंज्वॉय करना कही आपके लिए खतरा न बन जाएं इसलिए एक सही प्लानिंग होना बहुत जरूरी है।

पूरे कश्मीर में न्यूनतम तापमान रात के वक्त शून्य से कई डिग्री नीचे चल जा रहा है। (Wikimedia Commons)

कैसा है जम्मू - कश्मीर का हाल?

कई लोग इस मौसम में जम्मू-कश्मीर की घूमने की प्लानिंग करते हैं क्योंकि वहां बर्फबारी शुरू हो जाती है और कई लोग आसमान से गिरते बर्फ को देखने की चाहत में यहां इस महीने घूमने के लिए आते है। गुलमर्ग से लेकर सोनमर्ग तक इस वक्त बर्फ से सड़कें और पहाड़ ढक जाते हैं, जो कि देखने में बहुत ही खूबसूरत लगता है। अगर अभी आप जम्मू-कश्मीर जाने की सोच रहे हैं तो वहां की मौसम की जानकारी रख लें। आपको बता दें कि कश्मीर की घाटी में 40 दिन का भीषण ठंड का दौर गुरुवार से शुरू हो गया है, जो कि 31 जनवरी तक चलेगा।

पूरे कश्मीर में न्यूनतम तापमान रात के वक्त शून्य से कई डिग्री नीचे चल जा रहा है इस वक्त घाटी मोटे बर्फ की चादर से ढक चुका है। मौसम विभाग ने घाटी में अगले कुछ दिनों में मौसम के शुष्क रहने का पूर्वानुमान लगाया है। कुछ क्षेत्रों में बारिश या बर्फ के रूप में वर्षा होने का अनुमान है तथा मैदानी इलाकों में बर्फबारी का दौर भी संभव है।

22 से 24 दिसंबर तक हिमाचल प्रदेश में बारिश व बर्फबारी देकी जा सकती है। (Wikimedia Commons)

हिमाचल में होगा व्हाइट क्रिसमस?

वहीं हिमाचल प्रदेश में इस क्रिसमस तक पूरे बर्फ से ढकने के आसार नजर आ रहे हैं क्योंकि मौसम विभाग के मुताबिक 22 से 23 दिसंबर के दौरान एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस पूरे प्रदेश में दस्तक दे सकता है। इसके कारण पहाड़ों पर जोरदार बर्फबारी हो सकती है।वर्तमान समय में हिमाचल प्रदेश के मैदानी हिस्सों में शीतल लहरे चल रही है कई इलाकों में तो माइनस में तापमान दर्ज किया जा रहा है। 22 से 24 दिसंबर तक हिमाचल प्रदेश में बारिश व बर्फबारी देकी जा सकती है। धर्मशाला के आसपास 60 फीसदी बारिश होने के आसार हैं। वहीं प्रशासन ने स्पीति जाने वालों के लिए चेतावनी जारी की है।

सोनाक्षी सिन्हा: आधुनिक सोच के साथ पारिवारिक जुड़ाव की मिसाल

न लालू प्रसाद का बेटा मुख्यमंत्री बनेगा, न सोनिया गांधी का बेटा प्रधानमंत्री : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

बिहार में एनडीए सरकार महिलाओं की समृद्धि की गारंटी : स्मृति ईरानी

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान जारी

पोहा सिर्फ नाश्ता नहीं, बल्कि है हेल्थ बूस्टर ! जानिए खाने का आयुर्वेदिक तरीका