MOST BEAUTIFUL TOURIST SPOT OF THE WORLD - नमक के मैदान के ऊपर पानी की पतली परत उसे एक विशाल आईने में बदल देती है, जिसमें बादल चलते हुए दिखते हैं। (pixabay)
MOST BEAUTIFUL TOURIST SPOT OF THE WORLD - नमक के मैदान के ऊपर पानी की पतली परत उसे एक विशाल आईने में बदल देती है, जिसमें बादल चलते हुए दिखते हैं। (pixabay) 
सैर-सपाटा

अनोखा और अनदेखा! घूमने के शौकीन हैं, तो जानिये इस जगह के बारे में

न्यूज़ग्राम डेस्क

अनोखा और अनदेखा! घूमने के शौकीन हैं, तो ये जगह के बारे में आपको जरूर जाननी चाहिए।दुनिया में ऐसी कई जगह है जिसके बारे में जानकर आप हैरान हो सकते है और साथ ही साथ आपको ऐसे ही जगह के बारे में जानकर जीवन में एक बार तो वहा जाने की इच्छा जरूर मन में आयेगी।

इंस्टाग्राम पर या फिर सोशल मीडिया पर आपने ऐसे कई वीडियो देखे होंगें। जिसमे दुनिया की काफी सुंदर जगहों के बारे में दिखाया गया है। आज हम आपको उन्ही जगहों के बारे में बताएंगे।

Yellow road japan - यह जापान के टोक्यो में स्थित है, यहां लोग ठंड के मौसम में अधिक जाते है । (pixabay)

Yellow road japan (येलो रोड जापान) -

यह जापान के टोक्यो में स्थित है, यहां लोग ठंड के मौसम में अधिक जाते है, ठंड में यह जगह अपना खूबसूरत रूप ले लेती है। यह जगह मीजी जिंगू गिंग्को एवेन्यू में जिन्कगो पेड़ों से घिरा हुआ है। इस समय पेड़ों पर पीले रंग के पत्ते भर जाते है।

Bioluminescence MALDIVES - मालदीव में तट पर चमकती लहरों का मनमोहक दृश्य । (PIXABAY)

बायोलुमिनसेंस मालदीव (Bioluminescence)–

मालदीव के जल में, बायोल्यूमिनसेंस डाइनोफ्लैगलेट्स नामक सूक्ष्म प्लवक के कारण होता है। ये डाइनोफ्लैगलेट्स कोपोड चरागाहों के खिलाफ रक्षा तंत्र के रूप में चमकदार नीली रोशनी उत्सर्जित करने के लिए ल्यूसिफेरिन नामक रसायन का उपयोग करते हैं।लहरों की गति भी इस प्रकाश उत्सर्जन को ट्रिगर कर सकती है, जिसके परिणामस्वरूप मालदीव में तट पर चमकती लहरों का मनमोहक दृश्य दिखाई देता है।

सालार दे उयूनी(Salar de Uyuni)-

बोलिविया का सबसे लोकप्रिय पर्यटन केंद्र है। दुनिया भर से पर्यटक यहां के विशाल सफेद मैदान को देखने आते हैं। बारिश होने पर या पास की झील से पानी का बहाव होने पर यह इलाका एक विशाल झील में तब्दील हो जाता है। इसी वजह से सालर डि उयूनी घूमने का सबसे सही समय बारिश के मौसम (दिसंबर से मार्च या अप्रैल तक) के ठीक बाद का है। इस दौरान नमक के मैदान के ऊपर पानी की पतली परत उसे एक विशाल आईने में बदल देती है, जिसमें बादल चलते हुए दिखते हैं।

आर्टेकहाउस न्यूयॉर्क (Artechouse NYC)–

आर्टेकहाउस एक अमेरिकी नवोन्मेषी कला स्थान और गहन एवं इंटरैक्टिव कला प्रदर्शनियों का गंतव्य है। नए मीडिया कलाकारों के कार्यों को प्रदर्शित करने के लिए समर्पित, आर्टेकहाउस का मुख्य लक्ष्य ऐसी प्रदर्शनियाँ प्रस्तुत करना है जो दूसरों को प्रेरित करने, शिक्षित करने और सशक्त बनाने के उसके मिशन का समर्थन करती हैं। यहाँ आपको एक अलग अनुभूति प्राप्त होगी जब आगे चारों तरफ म्यूजिक के साथ दृश्य दिखाया जायेगा तब आपको पृथ्वी पर होकर भी एक अलग दुनिया में चले जाने का एहसाह देगी।

लोकसभा चुनाव का तीसरा चरण हुआ समाप्त, जानिए 2019 के मुकाबले कैसा रहा मतदान प्रतिशत?

पंजाब नेशनल बैंक के ग्राहकों को बैंक के तरफ से जारी किया गया अलर्ट, बंद हो सकता है ये अकाउंट

क्या है मेट गाला? अंतरंगी कपड़े पहन कर पोज देने के अलावा इस इवेंट में आखिर होता क्या है?

लाला चुन्ना मल ने ही फतेहपुर सीकरी को अग्रेजों से बचाया, सबसे अमीर लोगों में थे शामिल

भारत के इस पासपोर्ट द्वारा बिना वीजा के जा सकते हैं विदेश, सबसे ज्यादा ताकतवर है ये पासपोर्ट