Visa Free country - एशिया का लास वेगस कहलाने वाला देश मकाउ (wikimedia commons) 
सैर-सपाटा

अब होगी विदेश यात्रा बिना वीजा के।

न्यूज़ग्राम डेस्क

Visa Free country - विदेश घूमना हर किसी को पसंद होता है लेकिन वीजा हमारे विदेश भ्रमण में रुकावट बन जाती है ऐसे में सबसे ज्यादा परेशानी उन लोगों को होती है जो घूमने के शौकीन होते हैं लेकिन वीजा न होने से प्लान कैंसल करना पड़ जाता है। लेकिन अब आपको अपनी कोई भी इंटरनेशनल ट्रिप कैंसल करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आज हम आपको कुछ ऐसे देशों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां जाने के लिए भारतीयों को वीजा की कोई जरूरत नहीं होती। इन देशों में भारतीय बिना वीजा के आराम से घूम सकते हैं। और ये देश वाकई में बेहद खूबसूरत हैं।

श्रीलंका, एक कला संस्कृति से भरा हुआ देश।(wikimedia commons)

श्रीलंका

श्रीलंका, एक ऐसा देश जो तो बहुत छोटा, लेकिन प्राकृतिक सौंदर्य और कला संस्कृति से भरा हुआ देश है। यहां के मंदिर, बड़े चाय बागान, पहाड़ और समुद्री बीच पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र हैं। आप कोलंबो शहर देखा सकते है यह शहर श्रीलंका की राजधानी के साथ ही वहां का आर्थिक केन्द्र भी है। कोलंबो वॉटर स्पोर्ट्स एक्टीविटी के लिए भी बहुत अच्छी जगह है। यहां आप बाइक रेसिंग, सर्फिंग, पेरासेलिंग, बनाना राइड, वॉटर स्कूटर का आनंद ले सकते है साथ ही ढेर सारी शॉपिंग भी कर सकते है।

थाईलैंड में कई सारी पर्यटन स्थल है जैसे- शहर, धार्मिक स्थल , वन्य जीवन, समुद्री तट। (pixabay)

थाईलैंड

एशिया महाद्वीप में स्थित पर्यटन स्थल की दृष्टि से एक प्रमुख एवं आकर्षक देश है। दक्षिण एशियाई देशों में थाइलैंड को पर्यटकों द्वारा सबसे अधिक पसंद किया जाता है। थाईलैंड प्राकृतिक रूप से काफी अधिक विकसित हैथाईलैंड में कई सारी ऐसी पर्यटन स्थल है यहां पर कई सारी खूबसूरत आकर्षण से भरा पर्यटन एवं धार्मिक स्थल देखे जा सकते हैं। थाईलैंड में कई सारी ऐसी पर्यटन स्थल है जैसे- शहर, धार्मिक स्थल , वन्य जीवन, समुद्री तट आदि जिसे विजिट करने लोग अलग-अलग देशों से आया करते हैं।

मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर बेहद खूबसूरत और समृद्ध शहर है।(wikimedia commons)

मलेशिया

अब तो मलेशिया भी इंडिया के लिए वीजा फ्री देश हो चुकी है । मलेशिया की राजधानी के रूप में दुनिया भर में मशहूर कुआलालंपुर बेहद खूबसूरत और समृद्ध शहर है। यहां दुनिया भर के सबसे ऊंचे स्काइक्रेपर्स हैं और काफी मशहूर इतिहासिक जगहें भी है मलेशिया जाकर आप पेनांग हिल जा सकते हैं। ये पहाड़ी शहर है, यहां आपको खूबसूरत पहाड़ी नजारे देखने को मिलेंगे। इस जगह को बुकेट बैंडेरा भी कहा जाता है।

मकाउ

एशिया का लास वेगस कहलाने वाले इस देश में घूमने के लिए कई जगह हैं। रूइन्स ऑफ संत पॉल, यहां के सबसे मशहूर जगहों में से एक हैं। सेनाडो स्कवेयर, मकाउ टावर, वाइन एंड ग्रांड प्रिक्स म्यूजियम, संत लॉरेन्स चर्च, फ्लोरा गार्डन जैसी जगहें आपके इस ट्रीप को हमेशा के लिए यादगार बना देगी।

"दिल्ली सरकार के झूठ का कोई अंत नहीं है": बीएलपी अध्यक्ष डॉ. रायज़ादा ने दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मॉडल पर कसा तंज

“दिल्ली में शासन व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है”: डॉ. रायज़ादा ने केजरीवाल सरकार पर सीवेज की सफाई के भुगतान न करने पर किया हमला

“हमारा सच्चा भगवान है भारत का संविधान” : बीएलपी अध्यक्ष डॉ. रायज़ादा

संसद में डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा हो पुनः स्थापित: भारतीय लिबरल पार्टी

बीएलपी अध्यक्ष डॉ. रायज़ादा ने महिला डॉक्टर के साथ हुई रेप और हत्या के खिलाफ आवाज उठाते चिकित्सा समुदाय के पूरा समर्थन दिया