Year Ender 2023 - विदेश घूमने के शौकीन लोगों के लिए वियतनाम एक परफेक्ट डेस्टिनेशन है (Wikimedia Commons)
Year Ender 2023 - विदेश घूमने के शौकीन लोगों के लिए वियतनाम एक परफेक्ट डेस्टिनेशन है (Wikimedia Commons) 
सैर-सपाटा

साल 2023 में सबसे ज्यादा सर्च किए गए पर्यटक स्थलों में , जाने कौन है टॉप  5 के लिस्ट में

न्यूज़ग्राम डेस्क

Year Ender 2023 - जल्द ही ये साल बीतने वाला है। कुछ ही दिनों में नया साल आने वाला है। लोग नए उत्साह और नए संकल्पों के साथ नए साल के स्वागत के लिए तैयार है। ऐसे में सालभर हुई चीजों को याद करते हुए गूगल ने इस साल सबसे ज्यादा सर्च की गई अलग-अलग चीजों की लिस्ट जारी की हैं। इसी क्रम में भारत में इस साल सबसे ज्यादा सर्च किए गए ट्रैवल डेस्टिनेशन की लिस्ट भी सामने आई है। आइए जानते हैं ऐसे ही सबसे ज्यादा सर्च किए गए टॉप 5 डेस्टिनेशन कौन - कौन से है।

वियतनाम

साल 2023 में सबसे ज्यादा सर्च की गई जगहों की लिस्ट में वियतनाम नंबर वन पर रहा। विदेश घूमने के शौकीन लोगों के लिए यह एक परफेक्ट डेस्टिनेशन है, हर साल भारी संख्या में लोग घूमने पहुंचते हैं, यहां भारतीयों को वीजा फ्री एंट्री मिलती है, जिसकी वजह से यहां जाना आसान हो जाता है और इसी कारण भारतीयों की पहली पसंद बनी होगी।वियतनाम अपने स्ट्रीट फूड, कल्चर और प्राकृतिक खूबसूरती के लिए दुनिया में काफी मशहूर है।

गोवा- यह ऐसी जगह है जो कपल्स और दोस्तों के लिए बिल्कुल परफेक्ट है। (Wikimedia Commons)

गोवा

इस लिस्ट में भारत के सबसे लोकप्रिय टूरिस्ट स्पॉट गोवा में दूसरी जगह हासिल की है। यह ऐसी जगह है जो कपल्स और दोस्तों के लिए बिल्कुल परफेक्ट है। यहां लोग समुंद्र तट पर विभिन्न तरह के ऐक्टिविटी करते है यहां के खूबसूरत बीच हर साल भारी संख्या में पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करती है। यही वजह है कि हर साल की तरह इस साल भी यह भारत में घूमने वाली लोगों की पहली पसंद रहा।

बाली- अपनी प्राकृतिक सौंदर्य के लिए मशहूर बाली विदेशों में घूमने वाली एक और लोकप्रिय जगह है। (Wikimedia Commons)

बाली

अपनी प्राकृतिक सौंदर्य के लिए मशहूर बाली विदेशों में घूमने वाली एक और लोकप्रिय जगह है। इसे देवताओं की भूमि भी माना जाता है। यहां की प्राकृतिक खूबसूरती दूर-दूर से लोगों को अपनी तरफ खींच लाती है। यही कारण है कि साल 2023 में सर्च की गई ट्रेवल डेस्टिनेशन में यह तीसरे नंबर पर सबसे ज्यादा सर्च किया गया।

श्रीलंका - भारत का पड़ोसी देश श्रीलंका भी इस साल सर्च किए गए डेस्टिनेशन के टॉप 4 में रहा। (Wikimedia Commons)

श्रीलंका

भारत का पड़ोसी देश श्रीलंका भी इस साल सर्च किए गए डेस्टिनेशन के टॉप 4 में रहा। लोगों ने इसे काफी सर्च किया, जिसकी वजह से इसने सबसे ज्यादा सर्च किए डेस्टिनेशन की लिस्ट में चौथे नंबर पर अपनी जगह बनाई है। श्रीलंका भी अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए जाना जाता है और यहां हर साल काफी लोग घूमने आते हैं।

थाईलैंड - अपनी खूबसूरती की वजह से यह जगह हर साल भारी संख्या में लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करती है। (Wikimedia Commons)

थाईलैंड

खूबसूरत हरे भरे जंगल, समुद्र तट, शॉपिंग और खानपान के लिए मशहूर थाईलैंड इस साल सर्च लिस्ट में पांचवे नंबर पर रहा। अपनी खूबसूरती की वजह से यह जगह हर साल भारी संख्या में लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करती है। थाईलैंड में कई सारी घूमने वाली जगह हैं, जिनमें फुकेट, कोह फी, करावी जैसे स्पॉट्स काफी फेमस हैं।

गर्मी के प्रचण्ड ताप के कारण एसी, कूलर भी हो गया फेल

ऐश्वर्या राय की फिल्म “ताल” का करवाया गया बीमा, यही है इंश्योरेंस करवाने वाली पहली भारतीय फिल्म

उत्तर पूर्वी दिल्ली के BLP उम्मीदवार ने अपने क्षेत्र सीमापुरी में किया रोड शो और रैली

थाईलैंड घूमते समय इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो हो सकता है आप पर कानूनी कार्यवाही

भारत में क्यों गांव या शहर के नाम के बाद लगता है “पुर” ?