एक समय था जब शादी से पहले अगर लड़का-लड़की का हाथ भी पकड़ लें तो समाज के लिए यह बड़ी बात होती थी। पुराने समय में शारीरिक संबंधों को शादी (Marriage) के बाद का ही हिस्सा समझा जाता था। लेकिन जैसे-जैसे समय बदला, लोगों में बदलाव आया उनकी सोच और लाइफस्टाइल भी बदलते गए। अब आज के समय की बात करें तो, आज के समय में बड़े शहरों में रिलेशनशिप (Relationship) में आने के कुछ ही समय बाद कपल्स का फिजिकल रिलेशन में आना बिल्कुल नॉर्मल बात हो गई है। कई कपल्स तो शादी से पहले लिव-इन में रहते हैं ताकि साथ रहकर एक दूसरे को बेहतर तरीके से सकें। हालांकि, इस बदलाव को कुछ लोग सही समझते हैं और कुछ लोग इसे आज भी गलत मानते हैं। सच तो यह है कि यह फैसला हर इंसान की अपनी चॉइस और कम्फर्ट पर निर्भर करता है। लेकिन फिर भी शादी से पहले फिजिकल रिलेशन बनाने के फायदे और नुकसान दोनों हैं, जिन्हें जानना सभी के लिए बहुत जरूरी है।
शादी (Marriage) से पहले शारीरिक रूप से जुड़ने (physical connection) का सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि कोई भी लड़का-लड़की एक-दूसरे की पसंद, नापसंद और कम्फर्ट ज़ोन को समझ पाते हैं। उसके बाद हम यह भी समझ पाते हैं की किस तरह आपका साथी हाइजीन रखता है, वह आपकी पसंद को कितना महत्व देता है और इंटिमेसी के दौरान कितना केयरिंग है। आपको बता दें यह सभी बातें फिजिकल रिलेशन (Relationship) के दौरान साफ हो जाती हैं। इसके साथ ही, जब लोगों की बॉडी इनसिक्योरिटीज धीरे-धीरे कम होने लगती हैं, तो वो अपने साथी के साथ बहुत ही आत्मविश्वास और सहजता महसूस करते हैं। इससे न केवल उनके बीच की झिझक दूर होती है, बल्कि आपसी भरोसा भी गहरा हो जाता है। जिससे की कपल्स के बीच का रिश्ता और मजबूत तथा संतुलित बन जाता है।
शादीशुदा जिंदगी का एक बड़ा हिस्सा हेल्दी फिजिकल रिलेशनशिप पर आधारित होता है। कई बार देखा गया है कि पति-पत्नी का रिश्ता (Relationship) सिर्फ इस वजह से टूटने लगता है क्योंकि उनमें फिजिकल मेलजोल की कमी होती है। शादी (Marriage) से पहले अगर कपल्स फिजिकली जुड़ (physical connection) जाते हैं, तो उन्हें यह अंदाज़ा लग जाता है कि उनके बीच मेलजोल कितनी है। अगर उनमें मेल नहीं खाते तो वो समय रहते अपने भविष्य के बारे में फैसला ले लेते हैं।
आपको बता दें अच्छी नज़दीकी वहीं बनती है जहाँ दोनों पार्टनर एक-दूसरे की पसंद और ज़रूरतों को समझते हों। अगर एक पार्टनर को ज़्यादा आनंद वाला सेक्स पसंद है और दूसरा इसमें सहज नहीं है, तो आगे रिश्ते में दिक्कतें आ सकती हैं। शादी से पहले फिज़िकल रिलेशन बनाने से कपल्स एक-दूसरे की पसंद-नापसंद को बेहतर तरिके से समझ पाते हैं। इससे यह तय करना आसान हो जाता है कि वो आगे इस रिश्ते को अच्छे से निभा पाएंगे या नहीं।
आज भी हमारे समाज में शादी (Marriage) से पहले प्रेग्नेंट होना बहुत ही गलत माना जाता है, क्योंकि सच यह है कि प्रेग्नेंट होने से बचाव के लिए जो भी सामग्री बाजार में मौजूद होता है वह 100% सुरक्षित नहीं है। अगर शादी से पहले फिजिकल रिलेशन के दौरान लड़की प्रेग्नेंट हो जाए, तो यह उसके लिए बड़ा मानसिक और सामाजिक दबाव बन सकता है।
जब किसी से कोई भी व्यक्ति इमोशनली और फिजिकली जुड़ (physical connection) जाता है, उसके बाद ब्रेकअप हो जाता है तो उससे निकलना बहुत ही मुश्किल होता है। खासतौर पर लड़कियों के लिए यह भावनात्मक रूप से और भी भारी हो सकता है। आपको बता दें कई बार रिश्ता टूटने के बाद गिल्ट, पछतावा और आत्म-दोष जैसी भावनाएँ आती हैं, जो लंबे समय तक व्यक्ति को परेशान कर सकती हैं।
एक बात यह भी सच है की हर इंसान अच्छा नहीं होता यह कड़वा है लेकिन सच है। कभी-कभी जिस व्यक्ति पर आप भरोसा करके फिजिकली इंवॉल्व होते हैं, वही व्यक्ति बाद में उसी बात को हथियार बनाकर ब्लैकमेलिंग करना शुरू कर देते है। ऐसे मामले अक्सर सामने आते रहते हैं जहाँ लड़की को शादी (Marriage) का झांसा देकर फिजिकली इंवॉल्व किया गया और उसके साथ अधिक समय रहने के बाद उसे छोड़ दिया जाता है। इसलिए शादी से पहले फिजिकल रिलेशन (Relationship) में जाने से पहले अपने पार्टनर के स्वभाव, विचार और इरादों के बारे में पूरी तरह सुरक्षित होना बहुत जरूरी होता है।
शादी (Marriage) से पहले फिजिकल रिलेशन (Relationship) बनाना सही है या गलत है इसका कोई एक जवाब नहीं है। क्योंकि यह आपकी सोच, आपकी लाइफस्टाइल, आपकी भावनाओं और आपके रिश्ते पर निर्भर करता है। लेकिन इतना तय है कि यह कदम बड़ा है, और इसे पूरी समझदारी, भरोसे और सुरक्षा के साथ उठाना चाहिए। [Rh/PS]