<div class="paragraphs"><p>नेहरु परिवार के गांधी सरनेम की कहानी (Wikimedia Commons)</p></div>

नेहरु परिवार के गांधी सरनेम की कहानी (Wikimedia Commons)

 

गांधी सरनेम

संस्कृति

जब नाम के पीछे लगता था नेहरू और कौल का सरनेम, तो क्यों आगे चलकर यह गांधी हो गया

न्यूज़ग्राम डेस्क, Vishakha Singh

न्यूज़ग्राम हिंदी: जैसा की हम सभी जानते हैं कि राहुल गांधी(Rahul Gandhi), सोनिया गांधी(Sonia Gandhi) और प्रियंका गांधी(Priyanka Gandhi), यह सभी जवाहरलाल नेहरू(Jawaharlal Nehru) के खानदान से हैं। जानिए क्यों नेहरू खानदान के लोग आगे चलकर अपने नाम के पीछे गांधी लगाने लगे।

जवाहरलाल नेहरू के खानदान के पहले पूर्वज जम्मू कश्मीर से हैं। 1707 के समय कश्मीर में मुगल बादशाह औरंगजेब का शासन था और वहां संस्कृत और फारसी के विद्वान पंडित राज कौल थे। औरंगजेब के बाद गद्दी पर आए बादशाह फरूखसियर ने पंडित राज कौल को दिल्ली आकर रहने का न्योता दिया। इसके बाद पंडित जी 1717 में दिल्ली आकर बस गए। चूंकि वह दिल्ली में नहर किनारे रहते थे इसलिए इनके नाम के पीछे नेहरू लगने लगा। आगे जवाहरलाल नेहरू बताते हैं कि ईस्ट इंडिया कंपनी के आने के बाद उनके कुटुंब का दिल्ली से सिलसिला टूट गया और कई लोग दिल्ली छोड़कर आगरा बस गया।

आगे जवाहरलाल नेहरू के पिता मोतीलाल नेहरू इलाहाबाद आकार वकालत की पढ़ाई करने लगे। यहीं उन्होंने एक बड़ा घर खरीदा और उसे खूब सजाया। जवाहरलाल नेहरू के अनुसार उनका बचपन यहीं इलाहाबाद में ही बीता। राजनीति में सक्रिय होनेवाली इस परिवार में आगे चलकर जन्म हुआ इंदिरा गांधी का।

उनकी मुलाकात फिरोज़ गांधी से हुई थी तो उस वक्त इलाहाबाद में स्टूडेंट थे। दोनों में अच्छी दोस्ती थी। आगे चलकर दोनों शादी के बंधन में बंध गए। तभी से इंदिरा गांधी अपने नाम के आगे गांधी लगाने लगीं। हालांकि फिरोज़ गांधी अपने नाम के पीछे गांधी क्यों लगाते हैं इसके पीछे भी पहेली है। कई लोगों का कहना है कि आज़ादी के लड़ाई में फिरोज़ गांधी महात्मा गांधी से मिले थे इसलिए वे अपने नाम के पीछे गांधी लगाने लगे। साथ ही कुछ ऐसा भी मानते हैं कि उनके परिवार का सरनेम घांदी था जो आगे चलकर गांधी हो गया। इसके बाद परिवार का सरनेम गांधी ही चलने लगा।

VS

बुंदेलखंड की अनोखी परंपरा, अक्षय तृतीया के दिन गुड्डा गुड़िया का करवाते है विवाह

कब है 'गंगा सप्तमी’? मां गंगा के कृपा से कुंडली में अशुभ ग्रहों का प्रभाव होगा कम

लोकसभा चुनाव का तीसरा चरण हुआ समाप्त, जानिए 2019 के मुकाबले कैसा रहा मतदान प्रतिशत?

पंजाब नेशनल बैंक के ग्राहकों को बैंक के तरफ से जारी किया गया अलर्ट, बंद हो सकता है ये अकाउंट

क्या है मेट गाला? अंतरंगी कपड़े पहन कर पोज देने के अलावा इस इवेंट में आखिर होता क्या है?