अयोध्या में जल्द ही खुलेगा पक्षी विहार (IANS)

 

अयोध्या 

पर्यावरण

अयोध्या में जल्द ही खुलेगा पक्षी विहार

जिस नई अयोध्या का विकास तेज़ी से हो रहा है, उसमें पक्षी विहार भी होगा।

न्यूज़ग्राम डेस्क

न्यूज़ग्राम हिंदी: भगवान राम की नगरी अयोध्या(Ayodhya) में तेज़ी से चल रहा है मंदिर निर्माण का कार्य।इसके साथ ही तेज़ी से हो रहे विकास पर पूरी दुनिया की नज़र है। जिस नई अयोध्या का विकास हो रहा है, उसमें पक्षी विहार(Bird Sanctuary) भी होगा। सरकारी प्रवक्ता के अनुसार अयोध्या में समदा झील एवं पक्षी अभ्यारण्य को 10 करोड़ रुपये से अधिक के बजट से विकसित किया जा रहा है। लखनऊ से 110 किलोमीटर की दूरी पर स्थित, अभ्यारण्य उन पर्यटकों की मेजबानी करने में सक्षम होगा, जो रात भर इसके पास रुकना चाहते हैं।

अयोध्या विकास प्राधिकरण (एडीए) ने सोहावल क्षेत्र में उन गांवों का सर्वेक्षण करना शुरू कर दिया है जहां झील स्थित है और उन लोगों को पंजीकृत करेगा, जो पर्यटकों को समायोजित करने के लिए अपने घरों के एक हिस्से को होमस्टे में बदल सकते हैं।

समदा झील में मिस्र के गिद्ध, हिमालयन ग्रिफॉन, ओस्प्रे और साइबेरियन स्टोनचैट सहित करीब 150 पक्षी प्रजातियों को देखा गया है।

झील में बिना सीमेंट के 9 मीटर का तटबंध बनाया गया है और झील के चारों ओर वॉच टावर भी बनाए गए हैं।



एडीए के उपाध्यक्ष विशाल सिंह ने कहा कि जल्द ही सुंदरीकृत एवं जीर्णोद्धार किए गए तालाब का उद्घाटन किया जाएगा।

इससे पहले सोहावल तहसील में 67 एकड़ में फैला अंतर्राष्ट्रीय मिलिट्री पक्षियों के भ्रमण और ठहरने की जगह होती थी हालाँकि धीरे धीरे इस पर लोगों का कब्ज़ा हो गया। जिला प्रशासन का कहना है कि अब इस भूमि को खाली करा लिया गया है जिसपर काम चल रहा है।

पर्यटन के लिहाज़ से भी यह श्रीराम पक्षी विहार आकर्शंका केंद्र बनेगाव् इस पुरे कार्य में मिटटी का इस्तेमाल किया जायेगा जिसपर आगे चलकर बड़े स्तर पर वृक्षारोपण भी किया जायेगा।

--आईएएनएस/VS

एआई नियामक उल्लंघनों के कारण 2028 तक तकनीकी कंपनियों के कानूनी विवादों में 30 प्रतिशत तक की वृद्धि होने की संभावना : रिपोर्ट

सुप्रीम कोर्ट में वकील ने सीजेआई बीआर गवई की कोर्ट में किया हंगामा, पुलिस ने हिरासत में लिया

हिन्दू देवताओं की नई कहानियाँ: वो किताबें जो आपके भगवानों को देखने का नज़रिया बदल देंगी

तरनतारन उपचुनाव : आम आदमी पार्टी ने हरमीत सिंह संधू को उम्मीदवार घोषित किया

मध्य प्रदेश : जीतू पटवारी ने की स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला को बर्खास्त करने की मांग