Heat waves alert : सऊदी अरब के स्वास्थ्य मंत्रालय ने चेतावनी जारी करके कहा है कि लोगों को बाहर निकलने के समय सावधानी बरतनी चाहिए।(Wikimedia Commons) 
अन्य

घर से न निकलने की दी गई हिदायत, गर्मी के कहर से बचाने के लिए यहां लगा दी जाती है इमरजेंसी

न्यूज़ग्राम डेस्क

Heat waves alert : भारत के साथ - साथ दुनियाभर के कई देशों में भीषण गर्मी पड़ रही है। हीट वेव से बचने के लिए सभी देश के सरकारें अपनी आम जनता से सावधानी बरतने के लिए भी कह रही हैं। गर्मी के कहर से आम जनता को बचाने के लिए कभी - कभी इमरजेंसी भी लगा दी जाती है। आज हम आपको बताएंगे कि किन देशों में गर्मी के कारण बुरा हाल हो गया है। इसके साथ ही जानेंगे हीट वेव से बचने के कुछ खास उपाय।

सऊदी अरब का हुआ बुरा हाल

सऊदी अरब में भीषण गर्मी के कारण आम जनता का हालात बहुत बुरा है। सऊदी अरब के स्वास्थ्य मंत्रालय ने चेतावनी जारी करके कहा है कि लोगों को बाहर निकलने के समय सावधानी बरतनी चाहिए। मंत्रालय के अनुसार आने वाले दिनों में राज्य में भीषण गर्मी पड़ने वाली है। सरकार ने हीट वेव से बचने के लिए लोगों को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच या तो घर के अंदर या बाहर छायादार क्षेत्रों में रहने की सलाह दी है। सऊदी के राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने सप्ताह के अंत तक पूरे राज्य में हीटवेव की चेतावनी जारी की है। बताया गया है कि पूर्वी प्रांत में तापमान 48 से 50 डिग्री सेल्सियस रहेगा इसके साथ ही रियाद के पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों में 46 से 48 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।

पूर्वी प्रांत में तापमान 48 से 50 डिग्री सेल्सियस रहेगा इसके साथ ही रियाद के पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों में 46 से 48 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।(Wikimedia Commons)

भारत में 45 डिग्री तक पहुंचा तापमान

भारत में भीषण गर्मी को देखते हुए सरकार ने अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने राजधानी दिल्ली के लिए आने वाले दिनों में लू का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार तापमान 45 डिग्री तक पहुंच सकता है। यूपी के आगरा में भी तापमान 44 डिग्री दर्ज किया गया है और आने वाले दिनों में ये तापमान और भी बढ़ सकता है।

हीट वेव से बचने के उपाय

१) गर्मी से बचने के लिए दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच घर से ना निकले।

२) शरीर को कपड़े से ढक कर रखना चाहिए, जिससे तेज धूप का सीधा संपर्क ना पड़े।

३) हल्का और सूती कपड़ा पहनना चाहिए।

४) घर से निकलते समय सिर को कपड़े से ढककर रखना चाहिए।

५) आंखों पर सनग्लास का इस्तेमाल करना चाहिए।

६) सबसे जरूरी है कि लगातार पानी पीते रहना चाहिए, जिससे शरीर में पानी की कमी ना हो।

७) इसके साथ ही रोजाना ओआरएस, लस्सी, छाछ, नींबू पानी वगैरह पीते रहना चाहिए।

"दिल्ली सरकार के झूठ का कोई अंत नहीं है": बीएलपी अध्यक्ष डॉ. रायज़ादा ने दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मॉडल पर कसा तंज

“दिल्ली में शासन व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है”: डॉ. रायज़ादा ने केजरीवाल सरकार पर सीवेज की सफाई के भुगतान न करने पर किया हमला

“हमारा सच्चा भगवान है भारत का संविधान” : बीएलपी अध्यक्ष डॉ. रायज़ादा

संसद में डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा हो पुनः स्थापित: भारतीय लिबरल पार्टी

बीएलपी अध्यक्ष डॉ. रायज़ादा ने महिला डॉक्टर के साथ हुई रेप और हत्या के खिलाफ आवाज उठाते चिकित्सा समुदाय के पूरा समर्थन दिया