Oldest Cities Around The World : दमिश्क पहली बार 11000 साल पहले बसा हुआ था (Wikimedia Commons)
Oldest Cities Around The World : दमिश्क पहली बार 11000 साल पहले बसा हुआ था (Wikimedia Commons) 
अन्य

जानिए कौन है दुनिया का सबसे प्राचीन शहर, भारत का भी एक शहर है इस लिस्ट में शामिल

न्यूज़ग्राम डेस्क

Oldest Cities Around The World : इतिहास जानने के शौकीन लोग या जिज्ञासु अक्सर ऐतिहासिक चीजों की तलाश के लिए दुनिया के प्रत्येक कोने में जाते हैं। खाने की बात हो या फिर कोई शहर सभी का अपना एक अलग इतिहास होता है, जिसे जानने के लिए लोगों में उत्सुकता रहती है। आज हम आपको उन शहरों के बारे में बताने जा रहे हैं जो दुनिया के काफी प्राचीन शहर हैं। यदि आपको भी इतिहास जानने में दिलचस्पी हैं, तो इन शहरों में आपको यात्रा जरूर करना चाहिए।

दमिश्क

दुनिया के सबसे पुराने शहर की बात करें तो वह दमिश्क है। यह शहर सीरिया में मौजूद है। इस शहर ने कई महान सभ्यताओं को गिरते और सम्भलते हुए देखा है। कुछ ऐतिहासिक सबूतों के आधार पर कहा जाता है कि दमिश्क पहली बार 11000 साल पहले बसा हुआ था अर्थात् यह शहर 11 हजार साल पुराना है।

यह शहर भी सीरिया में स्थित है। (Wikimedia Commons)

अलेप्पो

दमिश्क के दूसरे सबसे पुराने शहर की बात करें तो ये अलेप्पो शहर है। यह शहर भी सीरिया में स्थित है। अभिलेखों के अनुसार ये शहर आज से करीबन 8 हजार से भी ज्यादा सालों से लगातार बसा हुआ है। यहां 11 हजार ईसा पूर्व की मानव बस्तियों के अवशेष आज भी मौजूद हैं।

दुनिया के तीसरे सबसे पुराने शहर में लेबनान के बायब्लोस को गिना जाता है।(Wikimedia Commons)

बायब्लोस

दुनिया के तीसरे सबसे पुराने शहर में लेबनान के बायब्लोस को गिना जाता है। माना जाता है कि इस शहर पर पहले 8800 और 7000 ईसा पूर्व के बीच इंसानों ने रहना शुरू किया था। 5000 ईसा पूर्व से ये लगातार आबाद रहने में कामयाब है।

ये शहर अपने पूरे इतिहास में स्थिर रहा और ग्रीको-फारसी युद्धों में शामिल नहीं हो पाया था।(Wikimedia Commons)

आर्गोस

ग्रीस में बसा आर्गोस शहर भी दुनिया के सबसे पुराने लगातार बसे हुए शहरों के गिनती में आता है। आपको बता दें कि ये 7000 साल पुराना है। इसके ऐतिहासिक सबूतों को अगर देखे तो ज्ञात होता है कि ये शहर अपने पूरे इतिहास में स्थिर रहा और ग्रीको-फारसी युद्धों में शामिल नहीं हो पाया था।

ये शहर पश्चिमी सभ्यताओं के जन्मस्थान के रूप में भी काफी ज्यादा प्रसिद्ध है।(Wikimedia Commons)

एथेंस

ग्रीस का एक और शहर एथेंस में भी पहले इंसानों की मौजूदगी का पता 11वीं और 7वीं सहस्राब्दी ईसा पूर्व के बीच लगा सकते हैं। ये शहर भी 7000 साल पुराना है। ये शहर पश्चिमी सभ्यताओं के जन्मस्थान के रूप में भी काफी ज्यादा प्रसिद्ध है।

यह भारत देश की आध्यात्मिक राजधानी के रूप में प्रसिद्ध है। (Wikimedia Commons)

वाराणसी

भारत में स्थित वाराणसी दुनिया के सबसे पुराने शहर की लिस्ट में शामिल है। यह भारत देश की आध्यात्मिक राजधानी के रूप में प्रसिद्ध है। बनारस को करीबन 3 हजार साल हो गए हैं। इस जगह का इतिहास 11 वीं शताब्दी का है। ऐसे में आप शहर की खूबसूरती को सामने से देखने के लिए यहां जा सकते हैं।

कब है सीता नवमी? इसी दिन धरती से प्रकट हुई थी मां सीता

पहले नर्स हुआ करती थी एयरहोस्टेस, जानिए कौन थी दुनिया की पहली फ्लाइट अटेंडेंट

हीरामंडी का ये गाना 100 साल पुराना है, रसूलन बाई के इस गाने पर नजर आई ऋचा चड्डा

चिकित्सा के क्षेत्र में आई नई क्रांति, रोबोटिक सर्जरी के सहायता से अब तुरंत होगा ऑपरेशन

लिपुलेख, लिम्पियाधुरा और कालापानी के अलावा भी ये जगह है भारत-नेपाल सीमा विवाद का कारण