Republic Day 2024 :गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में योग प्रशिक्षक अतिथि के तौर पर हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर में सेवा दे रहे धनबाद के योग प्रशिक्षक विनय पंडित को आमंत्रित किया गया है। (Wikimedia Commons) 
अन्य

विनय पंडित को गणतंत्र दिवस परेड के लिए योग प्रशिक्षक अतिथि के तौर पर किया गया आमंत्रित

गणतंत्र दिवस समारोह में विनय के चयन होने पर स्वास्थ्य विभाग के साथ - साथ उनके परिजन तथा धनबाद के लोगों में भी काफी खुशी का माहौल है।

Author : न्यूज़ग्राम डेस्क

Republic Day 2024 : गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में योग प्रशिक्षक अतिथि के तौर पर हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर में सेवा दे रहे धनबाद के योग प्रशिक्षक विनय पंडित को आमंत्रित किया गया है। गणतंत्र दिवस समारोह में विनय के चयन होने पर स्वास्थ्य विभाग के साथ - साथ उनके परिजन तथा धनबाद के लोगों में भी काफी खुशी का माहौल है।

चुने गए है करीब 21 योग प्रशिक्षक

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने झारखंड से 21 योग प्रशिक्षकों का चयन किया है। धनबाद से केवल विनय पंडित का चयन किया गया है। 26 जनवरी को विनय अपने अन्य साथियों के साथ दिल्ली गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होंगे। इस संबंध में आयुष मंत्रालय झारखंड के निदेशक डॉक्टर नुजहत सुल्ताना ने भी आदेश जारी किए हैं। दिल्ली में विनय योग और हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर की खूबियां लोगों से सांझा करेंगे।

धनबादवासियों को सिखाया योग

विनय पंडित पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से उन्होंने नेचुरोपैथी की पढ़ाई की। धनबाद में अब तक विनय ने एक लाख लोगों को योग के प्रति जागरूक किया। इसके साथ योग से लोगों को रोगों से मुक्त करने का भी काम किया। विनय ने कई डॉक्टरों को भी योग के जरिए निरोग किया है। विभिन्न स्कूलों कॉलेजों के अलावा सरकारी अधिकारियों में भी विनय जाकर उन्हें योग से जोड़ा। विनय फिलहाल झारखंड आयुष मंत्रालय से जुड़कर धनबाद में हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर में सेवा दे रहे हैं।

धनबाद से केवल विनय पंडित का चयन किया गया है। 26 जनवरी को विनय अपने अन्य साथियों के साथ दिल्ली गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होंगे।(Wikimedia Commons)

पति से प्रेरित होकर पत्नी बनी योग प्रशिक्षक

विनय के योग प्रशिक्षण कार्यक्रम से उनकी पत्नी आरती कुमारी भी काफी प्रेरित हुई। वर्ष 2015 में विनय की शादी के बाद उनकी पत्नी ने भी योग की पढ़ाई शुरू की। आज उनकी पत्नी आरती देवी भी हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर से जुड़ी हुई है। दोनों पति-पत्नी को योग के प्रति निष्ठा देखकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने चयन किया है।

योग है बहुत जरूरी

विनय ने बताया कि आजकल की भाग दौड़ की जिंदगी में तेजी से लोग गैर संचारी रोग से ग्रसित हो रहे हैं। खानपान में बदलाव के वजह से, शारीरिक श्रम का काम होना, तनाव का बढ़ना आदि वजह से लोग ब्लड प्रेशर मधुमेह, हृदय रोग, कैंसर, थायराइड समेत उन बीमारी के चपेट में आ रहे हैं जो योग से बेहतर हो सकता है और इसी कारण वे सभी लोगों को योग के प्रति जागरूक कर रहे है।

सिंहावलोकन 2025 : वो हिट फिल्में जिनके सीक्वल रहे सुपरफ्लॉप, नहीं चला बड़े स्टार्स का जादू

अहमदाबाद : सीबीआई कोर्ट ने बैंक धोखाधड़ी मामले में चार लोगों को सुनाई तीन साल की सजा

मास्टर शेफ इंडिया में लगेगा तीन 'आर' का तड़का, शेफ कुणाल कपूर ने खोले शो से जुड़े राज

जन्मतिथि विशेष : दीक्षा डागर ओलंपिक और डेफलंपिक्स खेलने वाली दुनिया की पहली गोल्फर हैं

दिल्ली पुलिस ने वाहन चोरी में किया युवक को गिरफ्तार, 2 स्कूटी और 3 मोबाइल बरामद