समुंद्र में मिला 20 हाथों वाला रहस्यमयी जीव 
खोज और आविष्कार

समुंद्र में मिला 20 हाथों वाला रहस्यमयी जीव, जाने पूरी जानकारी

20 हाथों वाली जीव को लेकर शोधकर्ताओं ने जानकारी दी की यह ऐसे जीव है जो 65 मीटर की गहराई से लेकर 1170 मीटर के गहराई तक पे जा सकते हैं यानी यह गहरे पानी में रहने वाले जीव है।

न्यूज़ग्राम डेस्क

समय-समय पर वैज्ञानिक जीवों की खोज करते रहते है। हाल ही में वैज्ञानिकों को एक ऐसा जीव मिला है जिसके 20 हाथ है। यह जीव स्ट्रॉबेरी जैसा दिखता है और इसका आकार बहुत अजीबोगरीब है। 

ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका के वैज्ञानिकों की एक टीम ने इस जीव की खोज की है। इसका नाम अंटार्कटिक स्ट्रॉबेरी कहा जाता है क्योंकि यह जीव स्ट्रॉबेरी जैसा दिखता है।

इस जीव की खोज के बाद समुद्री जीवो की रहस्यमई दुनिया में नया नाम शुमार हो गया है। यह खोज इनवर्टेब्रेट सिस्टमैटिक्स में प्रकाशित हुई है। शोधकर्ताओं के मुताबिक 2008 से 2017 के बीच अंटार्कटिक महासागर में गुप्त समुद्री जीवो की खोज कर रहे थे अर्थात ऐसे जीव जो छुपे हुए हो इन्हें विज्ञान की दुनिया में प्रोमेक्रोक्रिनस प्रजाति कहा जाता है।

शोधकर्ताओं की टीम ने सिपल कास्ट, डिएगो रामी रेस और प्रिंस एडवर्ड आईलैंड से सैंपल इकट्ठे किए कुल मिलाकर इस शोध में वैज्ञानिकों को सात नई प्रजातियां मिली। इस खोज के बाद अंटार्कटिका में पंख प्रजातियों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है।

20 हाथों वाली जीव को लेकर शोधकर्ताओं ने जानकारी दी की यह ऐसे जीव है जो 65 मीटर की गहराई से लेकर 1170 मीटर के गहराई तक पे जा सकते हैं यानी यह गहरे पानी में रहने वाले जीव है। शोधकर्ताओं ने बताया कि इसका आकार स्ट्रॉबेरी रहता है और रंग बैंगनी है।

भगवान जगन्नाथ का रथ खींचती हैं जो रस्सियाँ, उनके पीछे छिपा है एक आदिवासी समाज!

मोहम्मद शमी को कोर्ट से बड़ा झटका : पत्नी-बेटी को हर महीने देने होंगे 4 लाख रुपये !

जिसे घरों में काम करना पड़ा, आज उसकी कला को दुनिया सलाम करती है – कहानी दुलारी देवी की

सफलता की दौड़ या साइलेंट स्ट्रगल? कोरिया में डिप्रेशन की असली वजह

जहां धरती के नीचे है खजाना, वहां ऊपर क्यों है गरीबी का राज? झारखंड की अनकही कहानी