Secretary Bird : सेक्रेटरी बर्ड दुनिया का सबसे लंबा रैप्टर पक्षी है, जो जहरीले सांपों का शिकार करने में माहिर होता है। (Wikimedia Commons)
Secretary Bird : सेक्रेटरी बर्ड दुनिया का सबसे लंबा रैप्टर पक्षी है, जो जहरीले सांपों का शिकार करने में माहिर होता है। (Wikimedia Commons) 
अन्य

अफ्रीका में गर्व और खुशी का प्रतीक माना जाता है ये पक्षी, इंसानों जैसी होती है इसकी लंबाई

न्यूज़ग्राम डेस्क

Secretary Bird : सेक्रेटरी बर्ड अफ्रीका का मूल निवासी है और घास के मैदानों में रहता है। ये पक्षी उन इलाकों में अधिक पाए जाते हैं, जहां अधिक संख्या में सांप होते हैं। सेक्रेटरी बर्ड दुनिया का सबसे लंबा रैप्टर पक्षी है, जो जहरीले सांपों का शिकार करने में माहिर होता है, इसलिए यह ‘किलर क्वीन’ के नाम से भी जाना जाता है।

आपको बता दें कि इसके पैर लंबे और काफी ताकतवर होते हैं। यह एक शिकारी पक्षी है, इसके सांपों को मारने का तरीका बहुत अनोखा है। सेक्रेटरी बर्ड एक सुंदर पक्षी होता है हालांकि ये पक्षी अपना अधिकांश समय जमीन पर शिकार करने में बिताते हैं, लेकिन ये उड़ने में भी अच्छे होते हैं।

कैसा दिखता है ये पक्षी?

पक्षी बबूल के पेड़ों पर घौंसला बनाते हैं। इन पक्षियों का जीवनकाल औसतन 10-15 साल होता है। सेक्रेटरी बर्ड की ऊंचाई 4.1 से 4.9 फीट होती है, जो लगभग एक इंसानों की लंबाई के बराबर है। इसके पंखों का फैलाव 6.9 फीट होता है। इनका वजन 5 से 9.4 पाउंड तक होता है। इन पक्षियों के पैर किसी भी शिकारी पक्षी की तुलना में सबसे लंबे होते है। ये सांप के सिर पर इतनी तेजी से लात मारते हैं कि सांप पलभर में ही ढेर हो जाता है। ये पक्षी सांप के काटने से लगभग 100 तेजी से किक मार सकते हैं। सेक्रेटरी पक्षी सांपों के अलावा छिपकलियों, टिड्डों और चूहों को भी खाते हैं।

इसके पंखों का फैलाव 6.9 फीट होता है। इनका वजन 5 से 9.4 पाउंड तक होता है। (Wikimedia Commons)

गर्व और खुशी का प्रतीक है ये पक्षी

पहले सेक्रेटरी बर्ड का उपयोग अफ्रीकियों द्वारा कृषि भूमि से कीटों और सांपों को मारने के लिए पालतू जानवर के रूप में किया जाता था। सेक्रेटरी पक्षी की विशिष्टता उसके चलने और शिकार करने के लिए है। सूडान और दक्षिण अफ्रीका की सरकार सेक्रेटरी बर्ड को जीत, गर्व और खुशी के प्रतीक के रूप में अपने लोगो के रूप में उपयोग करती है। अध्यात्म में भी इसका महत्व है। ऐसा कहा जाता है कि सेक्रेटरी बर्ड को बुलाने से आर्थिक स्थिति में सुधार, किसी गंभीर मामले या समस्या पर सर्वोत्तम निर्णय लेना, परिचित संबंधों में सुधार, उच्च आत्मसम्मान, बीमारी से शीघ्र स्वस्थ होना, कार्य को कुशलतापूर्वक पूरा करना होता है।

लाला चुन्ना मल ने ही फतेहपुर सीकरी को अग्रेजों से बचाया, सबसे अमीर लोगों में थे शामिल

भारत के इस पासपोर्ट द्वारा बिना वीजा के जा सकते हैं विदेश, सबसे ज्यादा ताकतवर है ये पासपोर्ट

महान वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग नहीं मानते थे किसी भगवान को, एक किताब में लिखा इसका वजह

अक्षय तृतीया के शुभ दिन पर भारत के इन मंदिरों में जरूर करें दर्शन

विशेष काम के लिए बाहर जाने से पहले क्यों खाते हैं दही शक्कर? जानिए इसका वैज्ञानिक कारण