प्यार से शादी और नई जिंदगी की शुरुआत
मध्यप्रदेश का रीवा (Rewa) जिला, जिसे ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों के लिए जाना जाता है, जो कि अचानक एक दर्दनाक वारदात से सुर्खियों में आ गया। यह कहानी है गूढ़ थाना क्षेत्र की, जहाँ हाल ही में एक शादीशुदा युवा दंपति अपनी जिंदगी की नई शुरुआत का जश्न मनाने निकले थे।
लड़का और लड़की दोनों स्कूल और कॉलेज के दिनों से ही एक-दूसरे को जानते थे। साथ पढ़ते-पढ़ते उनके बीच दोस्ती हुई और धीरे-धीरे यह रिश्ता प्यार में बदल गया। जब उनके परिवार वालों को इस रिश्ते का पता चला तो आपसी सहमति से उनकी शादी कर दी गई। शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन बेहद खुश थे और घर-परिवार में भी चारों ओर गीत-संगीत और रौनक छाई हुई थी।
शादी के कुछ ही दिनों बाद दुल्हन के मन में घूमने-फिरने का ख्याल आया। उसने अपने पति से पिकनिक पर चलने की बात कही। उनके पति ने भी खुशी-खुशी हामी भर दी। उसके बाद दोनों ने 21 अक्टूबर 2024 को भैरव बाबा पहाड़ी जाने का कार्यक्रम बनाया। आपको बता दें यह जगह स्थानीय लोगों के लिए धार्मिक और पर्यटन स्थल है।
पिकनिक स्थल पर पहुँचा नवविवाहित जोड़ा
निर्धारित दिन पर दोनों दंपति भैरव बाबा पहाड़ी पर पहुँचे, वहां दोनों ने मंदिर के दर्शन करने के बाद वो पहाड़ी की चट्टानों के पीछे आराम से बैठ गए। दोनों बीते दिनों की बातें करने लगे स्कूल, कॉलेज, दोस्ती और फिर शादी तक का सफर की सभी बाते करने लगें। यह पल उनके लिए बेहद खूबसूरत पल था।
लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। कुछ ही दूरी पर पाँच युवक मौज-मस्ती कर रहे थे। कोई शराब पी रहा था, कोई गांजा सुलगा रहा था तो कोई लिट्टी चोखा खा रहा था। खास बात यह थी कि उनमें से कुछ के शरीर पर ठीक से कपड़े भी नहीं थे।
उन युवकों की नजर अचानक उस नवविवाहित जोड़े पर पड़ी। नशे में चूर युवक तुरंत उनकी तरफ बढ़े और देखते ही देखते उन्हें घेर लिया। पति ने विरोध करने की कोशिश की, लेकिन उसे उन बदमाशों ने जोरदार तमाचा मार दिया गया। पति ने समझाने की कोशिश की कि वह अपनी पत्नी के साथ आया है, लेकिन हमलावरों ने उसकी एक नहीं सुनी। पत्नी ने बीच-बचाव किया तो उसे भी बेरहमी से पीटा गया। दोनों अचानक हुए इस हमले से सहम भी गए और समझ नहीं पा रहे थे कि आखिरकार वजह क्या है।
पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला कि पति-पत्नी के बीच मंदिर से लौटते समय आपसी विवाद हो गया था। यह विवाद मंदिर के पास फव्वारे के नजदीक हुआ था। इसी बीच पति कुछ देर के लिए अलग हो गया। उसी समय नशे में धुत्त युवकों ने महिला को अकेला पाकर घेर लिया। फिर हुआ रीवा का सबसे शर्मनाक यह हादसा, उसके बाद महिला उनका विरोध किया तो उस महिला को जबरदस्ती पकड़कर पाँच युवकों ने उसके साथ बारी-बारी से गैंगरेप (Gang Rape) किया। इतना ही नहीं, घटना को और शर्मनाक बनाने के लिए तीन अन्य युवकों ने उसका वीडियो भी बना लिया।
घटना से डरी-सहमी पीड़िता और उसका पति किसी तरह घर पहुँचे। कुछ देर बाद हिम्मत जुटाकर दोनों ने गूढ़ थाना पहुँचकर शिकायत दर्ज कराई। यह शिकायत 21 अक्टूबर को दोपहर करीब 1.30 बजे दर्ज की गई। शाम होते-होते पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।
पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई
रीवा (Rewa) के एसपी विवेक सिंह ने इस मामले को गंभीरता से लिया। फिर विशेष टीम गठित की गई और इलाके की नाकेबंदी कर दी गई। उसके बाद पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें पाँच आरोपी वो थे जिन्होंने महिला से दुष्कर्म किया और तीन आरोपी वो थे जिन्होंने घटना का वीडियो बनाया था। पुलिस के अनुसार, आरोपियों की उम्र 20 से 25 साल के बीच है। एक आरोपी को छत्तीसगढ़ के रायपुर से दबोचा गया। डीएसपी हिमाली पाठक ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान की है। उसने बताया कि जिनमें से एक आरोपी के हाथ और छाती पर टैटू बने हुए हैं। यह जानकारी पुलिस के लिए सुराग साबित हुई।
समाज को झकझोर देने वाली घटना
यह घटना पूरे इलाके में सनसनी की तरह फैल गई। हाल ही में शादीशुदा हुई 19-20 साल की युवती और उसका पति जिंदगी के सबसे खुशनुमा पलों को जीने निकले थे, लेकिन उन्हें ऐसी त्रासदी झेलनी पड़ी जिसका जख्म जिंदगीभर रहेगा।
सोशल मीडिया पर भी यह मामला चर्चा का विषय बन गया है।उसके बाद लोग पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग करने लगे। स्थानीय संगठनों और महिला अधिकार कार्यकर्ताओं ने कहा कि ऐसी घटनाएँ समाज को शर्मसार करती है और पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए। इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या पिकनिक स्थलों पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतज़ाम हैं ? क्या पुलिस की टिम वहाँ समय पर नहीं हो सकती हैं? और आखिर नशे और गुंडागर्दी करने वाले युवक खुलेआम क्यों घूमते रहे हैं ?
रीवा (Rewa) पुलिस ने साफ कहा है कि पीड़िता को न्याय (Justice) दिलाना उनकी प्राथमिकता है। सभी आरोपियों को जेल भेजा जाएगा और कोर्ट में उनके खिलाफ ठोस सबूत पेश किए जाएंगे। एसपी विवेक सिंह ने कहा कि कानून का सहारा लेकर पीड़िता को इंसाफ दिलाया जाएगा और समाज में यह संदेश जाएगा कि किसी भी महिला के साथ इस तरह की वारदात करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
निष्कर्ष
रीवा (Rewa) की यह घटना सिर्फ एक अपराध नहीं है, बल्कि यह एक चेतावनी है। यह घटना दिखाती है कि समाज में आज भी महिला सुरक्षा को लेकर चुनौतियाँ बनी हुई हैं। एक शादीशुदा जोड़ा, जिसने नई जिंदगी की शुरुआत की थी, उसे इस तरह की दरिंदगी का सामना करना पड़ा। अब पूरा देश देख रहा है कि क्या न्याय (Justice) की डगर आसान होगी या पीड़िता को लंबा इंतजार करना पड़ेगा। लेकिन इतना तय है, की यह घटना रीवा के इतिहास में एक काले धब्बे की तरह दर्ज हो गई है। [Rh/PS]