राजगोपाल को निवानो शांति पुरस्कार दिया जाएगा (ians)

 

पीस फाउंडेशन

शिक्षा

राजगोपाल को निवानो शांति पुरस्कार दिया जाएगा

एकता परिषद की ओर से जारी विज्ञापन में बताया गया है कि राजगोपाल पी.वी. को जापान के पीस फाउंडेशन का 40वां निवानो शांति पुरस्कार मिलेगा।

न्यूज़ग्राम डेस्क

न्यूजग्राम हिंदी: गांधीवादी और एकता परिषद के संस्थापक राजगोपाल पी.वी. (Rajgopal P.V.) को जापान (Japan) का प्रतिष्ठित निवानो शांति पुरस्कार (Niwano Peace Prize) दिया जाएगा। यह सम्मान 11 मई को टोक्यो (Tokyo) में आयोजित समारोह में प्रदान किया जाएगा।

एकता परिषद की ओर से जारी विज्ञापन में बताया गया है कि राजगोपाल पी.वी. को जापान के पीस फाउंडेशन का 40वां निवानो शांति पुरस्कार मिलेगा। उन्हें यह सम्मान न्याय और शांति की सेवा में उनके असाधारण कार्य के लिए दिया जा रहा है। इसकी घोषणा औपचारिक रूप से निवानों संस्था के द्वारा की गयी है।

निवानो पीस फाउंडेशन की ओर से दी गयी जानकारी के मुताबिक शांतिपूर्ण और अहिंसक तरीकों के माध्यम से राजगोपाल ने देश के सबसे गरीब और हाशिए पर पड़े लोगों के लिए बिना किसी जाति व लैगिंक भेदभाव के समान मानवीय गरिमा और प्रत्येक महिला व पुरूष के समान अधिकारों की मान्यता के लिए कार्य किया है।

उन्हें यह पुरस्कार जल, जंगल और जमीन पर गरीबों के प्राथमिक अधिकार, पर्यावरणीय सुरक्षा, आत्मसमर्पित बागियों के पुनर्वास, युवाओं में शांति व अहिंसा की शिक्षा के लिए दिया गया है। राजगोपाल को यह पुरस्कार 11 मई 2023 को जापान के टोक्यो शहर में एक समारोह में दिया जायेगा। इसमें प्रमाणपत्र के अलावा एक पदक और बीस मिलियन येन (Yen) प्राप्त होंगे।

आईएएनएस/PT

राहुल गाँधी का "वोटर फ्रॉड" आरोप: ब्राज़ील मॉडल का इस्तेमाल कर वोटर फ्रॉड का लगाया आरोप

बिहार में एनडीए सरकार एक घोषणा बताए जो पांच साल में पूरी की हो: इमरान मसूद

बिहार की जनता को विकास चाहिए न कि पहले का जंगलराज, संतोष कुमार सुमन ने राजद पर साधा निशाना

बिहार: पहले चरण के मतदान से पहले बड़ा उलटफेर, मुंगेर से जन सुराज के प्रत्याशी भाजपा में शामिल

बिहार : संतोष सहनी के चुनाव से हटने पर तेजस्वी यादव की प्रतिक्रिया, बोले- हम उनसे अलग नहीं