Speed of Gunfire : .220 बुलेट की स्पीड सबसे तेज कही जाती है। (Wikimedia Commons) 
अन्य

कितनी होती है गोली की रफ्तार? जानिए कौन - सा बंदूक है सबसे तेज

न्यूज़ग्राम डेस्क

Speed of Gunfire : जब बंदूक से गोली निकलती है तो उसकी स्पीड इतनी ज्यादा होती है कि पलक झपकते ही इंसान की जान ले लेती है। ऐसे में ये सवाल मन में उठता है कि बंदूक से निकलने वाली गोली की रफ्तार क्या हो सकती है? गोली या बुलेट की गति उसके प्रकार, आकार, और निर्माण के आधार पर अलग-अलग होती है। सामान्यत: स्नाइपर राइफल्स और राइफल्स की गोलियों की स्पीड सबसे ज्यादा होती है। आइए जानते हैं कितनी होती है इन गोलियों की रफ्तार।

किसकी रफ्तार है सबसे ज्यादा

स्नाइपर राइफल्स की बात करें तो अलग-अलग तरह की स्नाइपर गन में अलग-अलग कैलिबर की बुलेट यूज होती हैं। .220 बुलेट की स्पीड सबसे तेज कही जाती है। यह 1,200 मीटर प्रति सेकेंड या (4,000 फीट प्रति सेकंड) की स्पीड पकड़ सकती है। इसी प्रकार .338 लापुआ मैग्नम बुलेट उपयोग होती है, जिसकी स्पीड 900 से 1,000 मीटर प्रति सेकंड होती है, जो लगभग 2,953 से 3,280 फीट प्रति सेकंड के बराबर है।

पिस्तौल की गोलियों की गति आमतौर पर 300 से 450 मीटर प्रति सेकंड या 1000 से 1500 फीट प्रति सेकंड होती है। (Wikimedia Commons)

.300 विनचेस्टर मैग्नम की स्पीड भी आमतौर पर 900 से 1,000 मीटर प्रति सेकंड होती है। 7.62x51mm नाटो .308 विनचेस्टर भी एक लोकप्रिय स्नाइपर बुलेट है, जिसका उपयोग दुनिया भर में मिलिट्री और पुलिस स्नाइपर राइफल्स में किया जाता है। इसकी गति आमतौर पर 800 से 900 मीटर प्रति सेकंड होती है, जो लगभग 2,625 से 2,953 फीट प्रति सेकंड के बराबर है।

पिस्तौल की गोलियों की रफ्तार

पिस्तौल की गोलियों की गति आमतौर पर 300 से 450 मीटर प्रति सेकंड या 1000 से 1500 फीट प्रति सेकंड होती है। राइफल की गोलियों की गति अधिक होती है, जो लगभग 700 से 1000 मीटर प्रति सेकंड या 2300 से 3300 फीट प्रति सेकंड के बीच होती है। शॉटगन से निकले छर्रों की गति पिस्तौल की गोलियों से कम होती है, लगभग 300 से 450 मीटर प्रति सेकंड या 1000 से 1500 फीट प्रति सेकंड तक टार्गेट हिट कर सकती है।

"दिल्ली सरकार के झूठ का कोई अंत नहीं है": बीएलपी अध्यक्ष डॉ. रायज़ादा ने दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मॉडल पर कसा तंज

“दिल्ली में शासन व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है”: डॉ. रायज़ादा ने केजरीवाल सरकार पर सीवेज की सफाई के भुगतान न करने पर किया हमला

“हमारा सच्चा भगवान है भारत का संविधान” : बीएलपी अध्यक्ष डॉ. रायज़ादा

संसद में डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा हो पुनः स्थापित: भारतीय लिबरल पार्टी

बीएलपी अध्यक्ष डॉ. रायज़ादा ने महिला डॉक्टर के साथ हुई रेप और हत्या के खिलाफ आवाज उठाते चिकित्सा समुदाय के पूरा समर्थन दिया