दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022
दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022 IANS
राष्ट्रीय

दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022: भाजपा द्वारा पार्टी थीम सॉन्ग लॉन्च किया गया

न्यूज़ग्राम डेस्क

दिल्ली (Delhi) भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने आज अधिकारिक रुप से सांसद मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) द्वारा गाया नगर निगम चुनाव 2022 का पार्टी थीम सॉन्ग (Party Theme Song) लॉन्च किया। आदेश गुप्ता ने कहा कि सांसद मनोज तिवारी के गाए इस गीत में जहां एक ओर केजरीवाल सरकार (Kejriwal Government) के कुशासन से दिल्ली में वायु प्रदूषण, मैली यमुना, शराब घोटाले आदि को दर्शाया गया हैं। वहीं दूसरी ओर दिल्ली भाजपा एवं नगर निगम द्वारा कोविड काल में की गई सेवा, ढ़लावमुक्त दिल्ली बनाने के लिए किए गए कार्य एवं विभिन्न अन्य सेवा कार्यों का उल्लेख किया गया हैं।

आदेश गुप्ता ने कहा कि पिछली बार भी मनोज तिवारी द्वारा गाने के सहारे ही हमने निगम चुनाव लड़ा था और अपने कार्यों एवं विकास के नए आयामों के आधार पर तीसरी बार जीते थे। इसलिए एक बार फिर से जनता की पूर्ण समर्थन के साथ हम निगम में आने वाले हैं। उन्होंने कहा कि यह दिल्ली की तस्वीर और असलीयत है। सभी को पता है कि कोरोना के समय में कौन एसी कमरों में बैठा था।

वहीं इस अवसर पर मनोज तिवारी ने कहा कि यह गाना नहीं दिल्ली की पुकार है और इसको गलियों तक पहुंचाने का भाजपा ने फैसला कर लिया है। गाने के माध्यम से दिल्ली की जनता द्वारा पिछले आठ सालों से केजरीवाल सरकार में सामना की जाने वाली समस्याओं को बताने का प्रयास किया गया हैं। उन्होंने भाजपा के नगर निगम चुनाव के थीम सॉग को दिल्ली की जनता को समर्पित करते हुए कहा कि आज मोदी सरकार और भाजपा शासित निगम ने जितना काम दिल्ली के लिए किया है, उसी का नतीजा है कि दिल्ली की जनता भाजपा पर विश्वास जता चुकी है और जनता के आशीर्वाद से हम एक बार फिर से निगम चुनाव जीतने वाले हैं क्योंकि हमारा मंत्र है कि - सेवा ही विचार, नहीं खोखले प्रचार।

भाजपा द्वारा पार्टी थीम सॉन्ग लॉन्च किया गया

अंत में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि सांसद मनोज तिवारी द्वारा गाया हुआ गाना दिल्ली की आवाज है और इसी आवाज और अपने कार्यों के दम पर हम आगामी निगम चुनाव में 200 से ज्यादा सीटें जीतने में कामयाब होंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा जमीन से जुड़े भाजपा कार्यकर्ता और जनता के बीच रहकर काम करने वाले प्रत्याशियों को टिकट दिया गया है। हमें पूर्ण विश्वास है कि निगम एवं मोदी सरकार के कार्यों के बल पर चौथी बार निगम का चुनाव जीतने में कामयाब होंगे।

आईएएनएस/PT

राजस्थान का ये झील एक रात में बनकर हुई तैयार, गर्मियों में भी यहां घूमने आते हैं लोग

अमर सिंह चमकीला पर बनी फिल्म में अभी भी बाकी है उनके जीवन के कुछ हिस्से

इस देश में रहते हैं मात्र 35 लोग, यहां के मिलनसार तानाशाह को देख चौक जाते हैं टूरिस्ट

मुगल काल में भी किया जाता था बर्फ का इस्तेमाल, खास विदेशों से मंगवाया जाता था इसे

बंबी बाल्टी जंगल में लगे भीषण आग को बुझाने में है मददगार, जानिए और क्या है इसकी खासियत