Double decker buses:-मुंबई के लोगों की फीलिंग्स [pixabay]
Double decker buses:-मुंबई के लोगों की फीलिंग्स [pixabay] 
राष्ट्रीय

डबल डेकर बसों की हुई अंतिम विदाई, छलक उठी मुंबई के लोगों की फीलिंग्स

न्यूज़ग्राम डेस्क, Sarita Prasad

Double decker buses:- कहते हैं की वक्त के साथ हमें भी अपने आप को बदलना चाहिए, अपग्रेड करते रहना चाहिए, लेकिन कुछ चीजें ऐसी होती हैं की वह कितनी भी पुरानी हो जाए उन्हें बदलने का मन नहीं करता, जैसे की किसी के पिता द्वारा दी गई पुराने ज़माने की वॉच, उस से फीलिंग्स जुड़ी होती है, वैसे ही आज मुंबई के लोगों की फीलिंग्स भी उमड़ उमड़ कर बाहर आ रही है। दरअसल मुंबई में लोग आज काफ़ी इमोशनल हो गए, और इसका कारण था, ब्रिटिश के ज़माने से चल रही डबल डेकर बस की विदाई। तो चलिए पूरी घटना विस्तार से बताते हैं। 

कितनी पुरानी थी यह डबल डेकर बस

यह डबल डेकर बस इतिहास के पन्नो से शुरु हो कर अब खुद इतिहास बनने जा रही है। इस बस की शुरुआत अंग्रेजों ने की थी, और धीरे धीरे मुंबई के लोगों के दिल में बसता चला गया, आज यह बस अपनी पूरी जर्नी के आखरी राइड पर था, क्योंकि अब यह बस मुंबई की सड़को पर नज़र नहीं आने वाला। कहते हैं की पुरानी चीजों को खुशी के साथ विदा और नई चीजों का खुशी के साथ ही स्वागत करना चाहिएं, लेकिन मुंबई के लोगों में इस बस के जानें का गम बहुत अधीक है। 

Double decker buses:-आज आखरी यात्रा समाप्त की[Wikimedia Commons]

बस को दी गई आखरी विदाई

मरोल डिप्पो से डीजल डबल डेकर बस ने आज आखरी यात्रा समाप्त की। इस बस की अंतिम सवारी सुबह 6:30 पर शुरु हुई, बस को बड़ी ही खूबसूरत तरीके से सजाया गया था, बलूंस से इसकी सजावट ने इस लाल बस को दुल्हन की तरह खूबसूरत बना दिया था, लेकिन वहीं लोग भावुक हो गए । लाल रंग की इस बस का वीडियो सोशल मिडिया में तेज़ी से वायरल हो रहा है, 20लाख से अधिक लोगों के लाइक्स और व्यूज आए है, जो मुंबई के लोगों के प्यार को दर्शाता है। 

Double decker buses:-मुंबई के लोग इस डीजल डबल डेकर बस को लेकर काफी इमोशनल हो चुके हैं[pixabay]

आईए बताते है, मुंबई के लोगों के फीलिंग को

मुंबई के लोग इस डीजल डबल डेकर बस को लेकर काफी इमोशनल हो चुके हैं। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने अपना दुख जाहिर किया किसी ने कहा की इस बस से उनकी बचपन की यादें जुड़ी थी तो किसी ने कहा कि मैं अब तक तो इस बस पर बैठी भी नहीं थी और इतनी जल्दी यह रिटायर हो रहा है। परंतु या संसार का नियम है की नई चीज आएंगे और पुरानी चीजों को विदा लेना पड़ेगा। अब तो बस देखना या है कि यह डबल डेकर बस के बदले मुंबई में किस प्रकार के परिवहन का इस्तेमाल होगा।

शाकाहारी जानवर ऊंट को क्यों खिलाया जाता है जिंदा सांप?

बुंदेलखंड की अनोखी परंपरा, अक्षय तृतीया के दिन गुड्डा गुड़िया का करवाते है विवाह

कब है 'गंगा सप्तमी’? मां गंगा के कृपा से कुंडली में अशुभ ग्रहों का प्रभाव होगा कम

लोकसभा चुनाव का तीसरा चरण हुआ समाप्त, जानिए 2019 के मुकाबले कैसा रहा मतदान प्रतिशत?

पंजाब नेशनल बैंक के ग्राहकों को बैंक के तरफ से जारी किया गया अलर्ट, बंद हो सकता है ये अकाउंट