केजरीवाल सरकार के तीन यार- दारू, घोटाले और भ्रष्टाचार: अनुराग ठाकुर (IANS)
केजरीवाल सरकार के तीन यार- दारू, घोटाले और भ्रष्टाचार: अनुराग ठाकुर (IANS) अनुराग ठाकुर
राष्ट्रीय

केजरीवाल सरकार के तीन यार- दारू, घोटाले और भ्रष्टाचार: अनुराग ठाकुर

न्यूज़ग्राम डेस्क

अरविंद केजरीवाल भ्रष्ट के साथ साथ बेशर्म भी है

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण तथा खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने दिल्ली एमसीडी चुनावों में मंगलवार को भाजपा (BJP) प्रत्याशियों के पक्ष में वार्ड संख्या 202 प्रीत विहार, 208 अनारकली, 207 विश्वास नगर, 242 दयालपुर व 230 भजनपुरा में मेगा रोड शो, सभाओं व जनसंपर्को के माध्यम से प्रचार कर दिल्ली के विकास कार्यों को सुचारु रूप से चलाने के लिए एमसीडी चुनाव में फिर से भाजपा को जिताने का अनुरोध किया। अनुराग ठाकुर ने कहा, "दिल्ली समेत पूरे देश ने अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के रूप में एक ऐसा मुख्यमंत्री देखा है जो भ्रष्ट के साथ साथ बेशर्म भी है। केजरीवाल कहते थे कि वो दिल्ली को लंदन (London) बनाएंगे और अब ऐसा लग रहा है कि वो सब कुछ जेल में ही बना रहे हैं। केजरीवाल ने अपने सात साल के कार्यकाल में झूठ की राजनीति पर एक अविस्मरणीय अध्याय लिखा है। जैसे ही आप ने पंजाब में सरकार बनाई, उनके स्वास्थ्य मंत्री को भ्रष्टाचार के आरोप में इस्तीफा देना पड़ा। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री जेल में मालिश का आनंद ले रहे हैं और मौज-मस्ती कर रहे हैं। उन्हें मिनरल वाटर से लेकर मालिश तक, सभी पांच सितारा सुविधाएं जेल में उपलब्ध हैं। यह केजरीवाल के मॉडल में ही हो सकता है। आप के मंत्री भ्रष्टाचार करते हैं और केजरीवाल उन्हें ईमानदारी का प्रमाणपत्र देते हैं।"

अनुराग ठाकुर ने आगे केजरीवाल और उनकी सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा, "आज दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी की सरकार अराजकता की पर्याय बन गई है। केजरीवाल सरकार के तीन यार हैं- दारू, घोटाले और भ्रष्टाचार। केजरीवाल एमसीडी को लेकर मुंगेरी लाल के सपने देख रहे हैं। पिछले 7 सालों में केजरीवाल ने झूठ की राजनीति का कभी ना भूलने वाला अधाय लिखा है। दिल्ली की समझदार जनता इनके झूठे दावों और खोखले वादों के झांसे में नहीं फंसने वाली है।"

उन्होंने कहा, "आम आदमी पार्टी दावे तो उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड में भी करती थी, लेकिन जमानत जब्त हो गई। उत्तर प्रदेश में तो 403 सीटों पर चुनाव में एक भी सीट पर जमानत नहीं बचा पाई, वहीं उत्तराखंड में खाता भी नहीं खुल सका। पंजाब में स्वास्थ्य मंत्री को बनते ही भ्रष्टाचार के आरोप में इस्तीफा देना पड़ा। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री जेल में हैं। आप के लोग भ्रष्टाचार कर जेल में आनंद करते हैं।"

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल। (Arvind Kejriwal , Twitter)

ठाकुर ने कहा, "केजरीवाल सरकार भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी है। इन्होंने तो बच्चों के क्लासरूम तक नहीं छोड़े, उसमें भी घोटाला किया। टॉयलेट्स को क्लासरूम बताया। ये ऐसी सरकार है, जिसने शिक्षा के विस्तार की बजाय ठेकों का विस्तार किया। लोग अब इनकी असलियत जान चुके हैं। केजरीवाल कहते थे कि दिल्ली को लंदन बनाएंगे। सब जेल में ही बना रहे हैं। हम निगम चुनावों में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाले हैं।"

आईएएनएस/PT

ताजमहल को चमकाने में लग जाते हैं करोड़ों रुपए, एक खास तरीका का किया जाता है इस्तेमाल

राजस्थान का ये झील एक रात में बनकर हुई तैयार, गर्मियों में भी यहां घूमने आते हैं लोग

अमर सिंह चमकीला पर बनी फिल्म में अभी भी बाकी है उनके जीवन के कुछ हिस्से

इस देश में रहते हैं मात्र 35 लोग, यहां के मिलनसार तानाशाह को देख चौक जाते हैं टूरिस्ट

मुगल काल में भी किया जाता था बर्फ का इस्तेमाल, खास विदेशों से मंगवाया जाता था इसे