बिहार चुनाव Bihar Election पर भाजपा के राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "बिहार की जनता बहुत बड़ा बदलाव लाने वाली है, क्योंकि राजद और कांग्रेस का अस्तित्व अब खतरे में है। पहले चरण के ही चुनाव में महिलाएं बड़ी संख्या में मतदान करने आई थीं और प्रधानमंत्री मोदी के बारे में सकारात्मक बातें सुनने को मिली हैं। पिछली बार की तुलना में जनता ने रिकॉर्ड तोड़ मतदान किया।"
उन्होंने कहा कि पिछली बार के मुकाबले इस बार रिकॉर्ड तोड़ मतदान हुआ है। जिस तरह का उत्साह देखने को मिल रहा है, उससे पता चलता है कि एनडीए NDA अधिक से अधिक सीट पर पहले ही चरण में जीत रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में जिस तरह से काम हो रहा है, उससे बिहार लगातार विकास कर रहा है और जनता का विश्वास भी बढ़ रहा है।
बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा Vijay Kumar Sinha पर हुए हमले पर दिनेश शर्मा ने कहा, "ये लोग सत्ता के सपने में इतनी हिंसा कर रहे हैं। पिछली बार जब ये सत्ता में थे, तब भी इन्होंने यही किया था और अब भी ये इतनी अराजकता फैला रहे हैं।"
बता दें कि लखीसराय में विजय सिन्हा के काफिले पर हमला हुआ। यह घटना कथित तौर पर तब हुई जब राजद समर्थकों के एक समूह ने उपमुख्यमंत्री के वाहन को घेर लिया। इस दौरान कुछ उपद्रवियों ने काफिले पर पथराव करने का भी प्रयास किया।
घटना का संज्ञान लेते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार Gyanesh Kumar ने अधिकारियों को अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण चुनाव प्रचार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।
दिनेश शर्मा Dinesh Sharma ने आगे कहा, "राहुल गांधी के बयानों में जनता के प्रति गंभीरता का अभाव है, क्योंकि सभी जानते हैं कि वे केवल सनसनी फैलाते हैं और फिर गायब हो जाते हैं।"
[AK]