एकनाथ शिंदे बिहार चुनाव में NDA की बढ़त पर बोलते हुए| IANS
राजनीति

बिहार में पहले चरण का मतदान एनडीए के पक्ष में गया: एकनाथ शिंदे

मोतिहारी, बिहार विधानसभा चुनाव पर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने कहा कि बिहार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के नेतृत्व में विकास की बयार बह रही है। ऐसे में लोग अब जंगलराज को नकार कर विकास को चुन रहे हैं।

IANS

डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने कहा कि यहां के लोग जंगलराज नहीं, विकास चाहते हैं, इसलिए एनडीए (NDA) पूरी ताकत से सत्ता में वापसी करेगा। पहले चरण का मतदान पूरी तरह से एनडीए के पक्ष में गया है।

एकनाथ शिंदे ने कहा कि 64 प्रतिशत मतदान हुआ है, जिसमें महिला मतदाताओं की संख्या अधिक है, और यह संकेत है कि एनडीए की सरकार फिर से बनेगी। चुनाव में एनडीए जीतेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में बिहार में फिर से नीतीश कुमार मुख्यमंत्री होंगे। यहां किसी को जंगलराज और माफियाराज नहीं चाहिए। यहां के लोग अमन पसंद और तरक्की पसंद हैं। बिहार में प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जोड़ी ने आमूलचूल विकास किया है। पूरे बिहार में सड़कों का जाल बिछा है। हाइवे बने हैं। चार घंटों की दूरी अब केवल एक से सवा घंटे में पूरी हो जाती है।

वहीं, भाजपा नेता प्रकाश जावड़ेकर (Prakash Javadekar) ने कहा कि बिहार के लोगों ने जंगलराज, लूटपाट और माफियाराज देखा है। वे कुछ भूले नहीं हैं। यही वजह है कि बिहार के लोगों ने विकास को वोट दिया है। पीएम मोदी और सीएम नीतीश का जो विकास का रथ चल रहा है, बिहार के लोग उसी को आगे बढ़ा रहे हैं। ज्यादा मतदान के पीछे लोगों का उत्साह भी है। लोग इच्छा से वोट करने बाहर निकलते हैं। यहां लोगों ने सत्ता विरोधी लहर के चलते ज्यादा वोट नहीं किया, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुशासन और विकास को वोट दिया है।

प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि बिहार (Bihar) के लोगों ने जंगलराज, लूटपाट और माफियाराज देखा है, वे कुछ भूले नहीं हैं। यही वजह है कि बिहार के लोगों ने विकास को वोट दिया है।

[AK]

सोने से भी महंगा चावल ! ₹12,500 किलो वाला जापानी 'किनमेमाई राइस' बना दुनिया की सबसे लक्ज़री डिश

आयुर्वेदिक टिप्स : पीठ दर्द से हैं परेशान? इस उपाय से 30 सेकंड में मिलेगा आराम

फिल्म ‘अकेला’ के 34 साल पूरे, जैकी श्रॉफ ने शेयर किया अमिताभ बच्चन संग फिल्म से जुड़ा एक सीन

थायरॉइड का वजन बढ़ने से क्या है कनेक्शन? जानिए वजह और उपाय

'एक और अच्छा दोस्त खो दिया', जरीन खान के निधन पर टूटीं हेमा मालिनी बोलीं-मौजूदगी का एहसास रहेगा