बिहार की राजनीति में लालू यादव WiKimedia common
राजनीति

बिहार की राजनीति में विवादित बयान: “10 बड़े बयान जो सुर्खियों में रहे”!

बिहार की राजनीति में लालू यादव और नीतीश कुमार जैसे बड़े राजनेताओं के 10 विवादित बयान!

न्यूज़ग्राम डेस्क

“अमित शाह पागल है” - लालू यादव का विवादित बयान!

Bihar : बिहार की राजनीति में आए दिन राजनेताओं को एक दूसरों के ऊपर चरित्र, परिवार, निजी जलन और कार्यशैली से संबंधित चीजों पर विवादित बयानों से कीचड़ उछालते हुए देखा जा सकता है। हालांकि बिहार की राजनीति (bihar politics) में साल 2024 में बिहार राजनेताओं द्वारा सबसे ज्यादा विवादित बयान दिए गए हैं। चलिए जानते हैं बिहार की राजनीति के 10 प्रमुख विवादित बयान।

10. तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार को बताया थका हुआ मुख्यमंत्री

लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर कड़ा प्रहार करते हुए एक विवादित बयान दिया और कहा कि “नीतीश कुमार एक थके हुए मुख्यमंत्री है और उन्हें केवल रिटायर्ड अधिकारी सहारा दे रहे हैं, उनका कोई विजन नजर नहीं आता है।”

9. विधानसभा सत्र में भी तेजस्वी यादव ने नीतीश पर किया वार

साल 2024 में विधानसभा सत्र के दौरान नीतीश कुमार ने अपनी ओर से एक फैसला पलट दिया जिस पर तंज कसते हुए तेजस्वी यादव ने विवादित बयान दिया और कहा कि “कम से कम खबर तो कर दिया होते कि हम नहीं रहना चाहते हैं, इस बार तो आपने कुछ कहा भी नहीं, बुला के बोल देना चाहिए था, कोनो आपको हम कुछ कहते? अब बताइए हम आपको कुछ कहे है? कितना अच्छा हम लोग बातचीत करते थे, हर चीज करते हैं। लेकिन अब चलिए ठीक है! अच्छा पल तो हम सब याद रखेंगे, संजो के रखेंगे।”

8. चिराग पासवान ने नीतीश कुमार पर दिया विवादित बयान

चिराग पासवान ने नीतीश कुमार पर विवादित बयान दिया और कहा “नीतीश कुमार की वजह से आनंद मोहन जेल से बाहर आए हैं और मुख्यमंत्री की वजह से ही आनंद मोहन के परिवार के लोग राजनीति में सक्रिय है।”

7. लालू की बेटी की किडनी पर सम्राट चौधरी ने दिया विवादित बयान

सम्राट चौधरी ने विवादित बयान देते हुए सारी हदें पार कर दी।‌ सम्राट चौधरी ने लालू की बेटी पर विवादित बयान दिया और कहा कि “टिकट बेचने में लालू यादव ने अपनी बेटी को भी नहीं छोड़ा है। पहले अपनी बेटी की किडनी ली और उसके बाद लोकसभा चुनाव की टिकट के लिए नामांकन दिया।”

6. जीतन राम मांझी का लालू पर जातिगत विवादित बयान

जीतन राम मांझी ने लालू यादव पर जातिगत और पारिवारिक शिक्षा को लेकर प्रहार किया और विवादित बयान में कहा कि “हम लोग तो पढ़े लिखे हैं, मेरा बेटा तो पीएचडी है,नेट है और प्रोफेसर हैं। हम भी बीए ऑनर्स किए हैं,उनकी डिग्री क्या है वह बताएं?

दूसरी बात यह है कि अगर तेजस्वी हमें शर्मा कहते हैं तो वह अपने पिताजी की जाति बताए, पिताजी कहां जन्मे है? मैं बताता हूं गड़ेरिया के जन्मे हुए हैं, वह यादव नहीं है।”

बिहार की राजनीति में सबसे भद्दा और विवादित बयान नीतीश कुमार ने जनता को संबोधित करते हुए दिया।

5. नीतीश कुमार का 4000 सीट से संबंधित विवादित बयान

बिहार में रैली के दौरान नितेश कुमार प्रधानमंत्री के साथ रैली में शामिल थे और उन्होंने भाजपा के नारे “अबकी बार 400 पार” का उत्साह में गलत इस्तेमाल किया और इसकी जगह जनता को संबोधित करते हुए “अबकी बार 4000 पार” कह दिया जिससे नीतीश कुमार जनता और विपक्ष के घेरे में आ गए।

4. लालू यादव का नीतीश-महिला संवाद पर विवादित बयान

लालू यादव ने नीतीश कुमार की महिला संवाद यात्रा पर कटाक्ष करते हुए विवादित बयान दिया और कहा कि “नीतीश कुमार आंखें सेंकने जा रहे हैं, जाने दीजिए। पहले आंखें सेकें, फिर सरकार बनाने की सोचें।”

3. आरजेडी पर विजय कुमार सिंह का सबसे बड़ा विवादित बयान

बिहार की राजनीति ( bihar politics) में सबसे बड़ा विवादित बयान विजय कुमार सिंह ने आरजेडी पार्टी को लेकर दिया। बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिंह ने आरजेडी को लेकर विवादित बयान दिया और कहा “आरजेडी एक संस्कृति है जो अराजकता, भय और समाज के अंदर आक्रोश पैदा करती है। गमछा और मुरेठा को देखते ही लोग इनकी पहचान कर लेते हैं। पहले असुरों के सींग निकले होते थे, दांत निकले होते थे तो वह पहचाने जाते थे।”

2. नीतीश कुमार का जनसंख्या नियंत्रण पर भद्दा और विवादित बयान

बिहार की राजनीति में सबसे भद्दा और विवादित बयान नीतीश कुमार ने जनता को संबोधित करते हुए दिया। नीतीश कुमार ने जनसंख्या नियंत्रण पर गलत उदाहरण देते हुए विवादित बयान दिया और कहा कि “लड़की पढ़ लेगी तो जो रोज रात को पुरुष करता है ना जिससे बच्चा होता है, तो अगर लड़की पढ़ी लिखी होगी तो अपने पति को रोक देगी और कहेगी कि वह जो भीतर होता है मत करो।”

1.लालू यादव का अमित शाह पर विवादित बयान

लालू यादव ने एक बार केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर काफी बड़ा विवादित बयान दिया और कहा कि “अमित शाह पागल हो गए हैं, हमने उनके बयान को सुना है, यह घृणा कार्य है, उन्हें फौरन इस्तीफा दे देना चाहिए।”

निष्कर्ष

इस आर्टिकल में हमने आपको बिहार की राजनीति ( bihar politics) के 10 विवादित बयानों के बारे में बताया है जिसमें हमने लालू यादव, नीतीश कुमार, चिराग पासवान और जीतन राम मांझी आदि बड़े राजनेताओं के बयानों पर चर्चा की है।

[OG/PSA]

भारत ही जीतेगा खिताब, पावरप्ले में विकेट सुरक्षित रखने की जरूरत : मोंटी पनेसर

नवरात्रि और अर्थव्यवस्था

मुंबई जेल में सनसनीखेज घटना: कैदी ने जेल अधिकारी पर किया हमला, एफआईआर दर्ज

'हर भारतीय के लिए प्रेरणा के स्रोत', राहुल और खड़गे ने शहीद भगत सिंह को किया नमन

पीएम मोदी ने आरएसएस की 100 वर्षों की यात्रा को बताया अद्भुत, 'राष्ट्र प्रथम' भावना को भी सराहा