<div class="paragraphs"><p>Weather: गर्मी से झुलस रही है दिल्ली, पारा 43 के पार(IANS)</p></div>

Weather: गर्मी से झुलस रही है दिल्ली, पारा 43 के पार(IANS)

 

Weather in Delhi

राष्ट्रीय

Weather: गर्मी से झुलस रही है दिल्ली, पारा 43 के पार

न्यूज़ग्राम डेस्क

न्यूज़ग्राम हिंदी:  राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली(Weather in Delhi) में सोमवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। आईएमडी ने सोमवार को यह जानकारी दी। दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और हीट वेव की संभावना है। इसके अलावा, शहर में पूरे दिन 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज सतही हवाएं चलने की उम्मीद है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, दिल्ली के कुछ हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ रही है, पारा 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चढ़ गया है। रविवार को नजफगढ़ में सबसे ज्यादा 46.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।



पीतमपुरा, रोहिणी, बवाना, आयानगर, रिज और पालम अन्य क्षेत्रों में तापमान 43.8 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच था।

सफदरजंग वेधशाला ने अधिकतम तापमान 42.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो औसत से तीन डिग्री अधिक था।

भीषण गर्मी का शहर पर काफी प्रभाव पड़ा है, जिसके चलते दोपहर के समय सड़कों पर कम वाहन दिखाई दे रहे हैं। आमतौर पर व्यस्त रहने वाली सड़कें सुनसान नजर आई, लोग चिलचिलाती धूप से बचने के लिए आश्रय ढूंढते दिखे। पूरे दिन सापेक्ष आद्र्रता के स्तर में 25 प्रतिशत से 74 प्रतिशत के बीच उतार-चढ़ाव बना रहा।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, दिल्ली में रात का तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो साल के इस समय के औसत से तीन डिग्री कम है।

--आईएएनएस/VS

इस मंदिर में भगवान शिव के अंगूठे की होती है पूजा, मंदिर के गर्भ गृह में बनी है ब्रह्म खाई

बिहार के नदियों में पानी की जगह दिख रहे हैं रेत, जिससे खेती और पशुपालन में आ रही है बाधा

भारत का सबसे महंगा आम, पूरे देश में केवल 3 ही पेड़ हैं मौजूद

भारत की पहली महिला पहलवान, जिन्होंने पुरुषों से भी किया मुकाबला

गोविंदा की बहन कामिनी खन्ना ने पति के मौत के बाद अकेले ही संभाला सब