ईसाई धर्म में सभी देवताओं के कपड़ो का रंग सफेद क्यों? (Wikimedia)

 

बाइबिल

धर्म

क्या आपने कभी सोचा है ईसाई धर्म में सभी देवताओं के कपड़ो का रंग सफेद क्यों?

इस लेख में हम आपको बताएंगे कि ईसाई (Christian) धर्म में सभी देवताओं का कपड़ों का रंग सफेद होता है।

न्यूज़ग्राम डेस्क, Poornima Tyagi

न्यूजग्राम हिंदी: इस लेख में हम आपको बताएंगे कि ईसाई (Christian) धर्म में सभी देवताओं का कपड़ों का रंग सफेद होता है।

दरअसल बाइबिल (Bible) के अनुसार सफेद रंग (White Colour) को पवित्रता, ईमानदारी और बेगुनाही के प्रतीक के रूप में चिन्हित किया गया है और सभी देवताओं के वस्त्रों का रंग भी सफेद ही बताया गया है।

जॉन जो ईशु मसीह के पहले शिष्य माने जाते हैं उन्होंने बाइबिल के (4:4) में स्वर्ग के बारे में बात करते हुए कहा कि वहां पर 24 सिंहासन है और सभी पर सफेद रंग के वस्त्र धारण किए हुए देव बैठे हुए है और सभी के सिर के ऊपर सोने का मुकुट है।

जो बाइबिल जेम्स के वर्जन में मौजूद है उसमे 75 बार सफेद रंग का जिक्र किया गया है।

वही न्यू टेस्टामेंट को देखा जाएं तो उसमें 29 बार सफेद रंग का प्रयोग किया गया है।

अगर हम प्राचीन इजिप्ट की बात करें तो इसमें सफेद रंग को देवी इसिस से जोड़कर देखा जाता था। किवदंतियों के अनुसार देवी इसिस ने अपने मरे हुए माता और पिता को जीवित कर दिया था।

वहीं दूसरी ओर प्राचीन रोम में देवी वेस्टा जो आग की देवी मानी जाती है ने भी सफेद रंग के वस्त्र धारण किए हुए हैं और इसे पवित्रता निष्ठा और शुद्धता का प्रतीक माना जाता है।

अगर हम साल 1566 के बारे में जानेंगे तो पाएंगे कि इसी कांसेप्ट को फॉलो किया गया था और पहली बार पॉप रोमन कैथोलिक चर्च के मुखिया ने त्याग और पवित्रता के प्रतीक के तौर पर सफेद रंग के वस्त्र ही पहने थे। पोप के इस रंग को पहनने के बाद से इस रंग को आधिकारिक मान लिया था।

(PT)

4 दिसंबर का इतिहास: मारिया मांतिला का मिस वर्ल्ड बनने से लेकर भारतीय नौसेना दिवस तक जानें क्या है ख़ास!

बिहार में स्कूल जा रही शिक्षिका की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

हर फोन में अब अनिवार्य होगा 'संचार साथी': चोरी, फ्रॉड और फर्जी IMEI पर सरकार का बड़ा प्रहार

रानी रामपाल जन्मदिवस विशेष: भारतीय महिला हॉकी को सुनहरा दौर दिखाने वाली खिलाड़ी

अभिनेता कुणाल खेमू की वेब सीरीज 'सिंगल पापा' का ट्रेलर रिलीज