साप्ताहिक राशिफल
साप्ताहिक राशिफल IANS
धर्म

साप्ताहिक राशिफल: जानिए 10 से 16 अक्टूबर तक का राशिफल,इन 5 राशियों की किस्मत चमकने वाली है

न्यूज़ग्राम डेस्क

साप्ताहिक राशिफल

मेष राशि : मेष राशि के जातकों को इस हफ्ते धन लाभ के लिए किये जा रहे प्रयास पूर्ण होते नजर आएंगे। इस हफ्ते आपकी दैनिक आय में वृद्धि होगी। कार्यस्थल पर स्थितियां आपके पक्ष में बनी रह सकती है। इस हफ्ते आपका स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। इस हफ्ते कोई धार्मिक शुभ कार्य संपन्न हो सकता है। छात्र वर्ग के लिए यह हफ्ता बेहद लाभदायक बना रहेगा। परिजनों का सहयोग आपको मिलेगा।

वृषभ राशि : वृषभ राशि के जातकों को इस हफ्ते कुछ मानसिक तथा स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं परेशान कर सकती है। कामकाज के लिहाज से हफ्ता आपके लिए सकारात्मक तथा सामान्य बना रहेगा। इस हफ्ते किसी प्रकार की वातार्लाप मैं धैर्य और संयम बनाये रखे अन्यथा दुविधा में पड़ सकते हैं। इस हफ्ते आपका पारिवारिक जीवन अच्छा बना रहेगा किन्तु दाम्पत्य जीवन में कुछ समस्या बनी रह सकती है। धन का खर्च होगा।

मिथुन राशि :

मिथुन राशि के जातकों के कामकाज में इस हफ्ते वृद्धि हो सकती है। इस हफ्ते कार्यक्षेत्र में आपके कार्य तथा प्रभाव में वृद्धि हो सकती है। इस हफ्ते पारिवारिक तथा सामाजिक क्षेत्र में आपका मान सम्मान बढ़ सकता है। दोस्तों तथा परिजनों के साथ बाहर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। सेहत ठीक रहेगी। यात्रा का योग बन सकता है। धन का लाभ भी इस हफ्ते आपको सकता है।

कर्क राशि :

कर्क राशि के जातकों को इस हफ्ते परिवार वालों का साथ तथा सहयोग प्राप्त होगा। धन सम्बन्धी मामलो में स्थिति अच्छी बनी रहेगी। इस हफ्ते धन का लाभ आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगा। इस हफ्ते आपकी निजी सुख सुविधाओं में वृद्धि संभव है। जीवनसाथी के साथ कुछ नोक झोंक हो सकती है। इस हफ्ते कार्यक्षेत्र में व्यर्थ की दौड़ भाग बनी रह सकती है। सेहत का ध्यान रखें, पेट खराब होने की सम्भावना बन सकती है।

सिंह राशि :

सिंह राशि के जातकों के लिए यह हफ्ता अच्छे तथा शुभ परिणाम लेकर आ सकता है। इस हफ्ते कार्यक्षेत्र में आपके लिए स्थिति अच्छी बनी रहेगी। इस हफ्ते आपकी सुख -सुविधाओं में बढ़ोतरी के अच्छे योग बन सकते है। इस हफ्ते आपकी धन सम्बन्धी दिक्कतें दूर हो सकती हैं। नौकरी से संबंधित किसी तरह का लाभ इस हफ्ते आपको मिल सकता है। इस हफ्ते आपका घरेलू जीवन अच्छा व्यतीत होगा। खर्च पर नियंत्रण रखें।

कन्या राशि :

कन्या राशि के जातकों के लिए यह हफ्ता शुरूआती भाग में कुछ दिक्कतें ला सकता है। इस हफ्ते कामकाज को लेकर चल रहे आपके तनाव कम हो सकते हैं। इस हफ्ते व्यर्थ का खर्च आपको परेशान कर सकता है। सेहत का ध्यान रखें, पेट खराब होने की सम्भावना बन सकती है। आलस्य की अधिकता दिक्कत उत्पन्न कर सकती है। अत: उससे बचें। छोटा धन लाभ इस हफ्ते संभव है। इस हफ्ते क्रोध तथा अहंकार से दूर रहें।

तुला राशि :

तुला राशि के जातको को इस हफ्ते धन लाभ की प्राप्ति के योग रहेंगे। छात्र वर्ग के लिए हफ्ता उत्तम लाभ देने वाला बना रहेगा। कार्यक्षेत्र के लिहाज से यह हफ्ता ठीक-ठाक तथा लाभ देने वाला रहेगा। इस हफ्ते आपको संतान तथा जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा। पुराना किया कोई निवेश इस हफ्ते लाभ दे सकता है। इस हफ्ते भाई तथा मित्रवर्ग से लाभ तथा सहयोग मिलने की सम्भावना रहेगी।

वृश्चिक राशि :

वृश्चिक राशि के जातकों के कार्यक्षेत्र में इस हफ्ते स्थिति मजबूत बनी रहेगी। कार्यों को लेकर चल रही दिक्कतें इस हफ्ते समाप्त हो सकती हैं। इस हफ्ते अधिकारी तथा सहकर्मियों का सहयोग आपको मिलेगा। इस हफ्ते दैनिक जीवन में आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। इस हफ्ते आपका पारिवारिक तथा दाम्पत्य जीवन सुखद व्यतीत होगा। धन का लाभ आपको मिल सकता है।

धनु राशि :

धनु राशि के जातकों के लिए यह हफ्ता मिले जुले फल देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में इस हफ्ते आप अपने अधूरे कार्यों को पूर्ण करने के लिए प्रयत्नशील बने रहेंगे तथा सफलता भी प्राप्त करेंगे। कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों का पूर्ण सहयोग आपको प्राप्त होगा। इस हफ्ते आपका पारिवारिक जीवन अच्छा बना रहेगा। इस हफ्ते आप पूजापाठ में अधिक समय व्यतीत कर सकते हैं। सेहत सामान्य बनी रहेगी।

सांकेतिक चित्र

मकर राशि :

मकर राशि के जातकों को इस हफ्ते सेहत से जुडी समस्या परेशान कर सकती है। इस हफ्ते किसी बात को लेकर चिंता आपको परेशान कर सकती है। पारिवारिक सदस्यों के साथ आपका तालमेल अच्छा बना रहेगा। जीवन साथी के साथ मतभेद तथा उनकी सेहत को लेकर परेशान हो सकते हैं। इस हफ्ते पुराना पैसा मिलने से आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। व्यर्थ का खर्च भी इस हफ्ते संभव है।

कुंभ राशि :

कुंभ राशि के जातकों के लिए यह हफ्ता अच्छे लाभ दे सकता है। यह हफ्ता व्यापार से जुड़े जातकों के लिए अच्छा लाभ तथा मुनाफा देने वाला रहेगा। इस हफ्ते किसी कार्य को लेकर अति उत्साहित नजर आएंगे। इस हफ्ते आपकी सेहत अच्छी बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ भी आपका प्रेम भाव बढ़ेगा। इस हफ्ते आप अपने रहन सहन पर अधिक ध्यान देंगे। अचानक धन का लाभ आपको प्रसन्नता देगा।

मीन राशि :

मीन राशि के जातकों को इस हफ्ते अधिक परिश्रम के उपरांत सफलता प्राप्त होगी। इस हफ्ते आप अपने किसी कर्ज को समाप्त कर सकते हैं। इस हफ्ते कार्यस्थल पर आपके ऊपर काम का दबाव अधिक बना रह सकता है। इस हफ्ते व्यर्थ के वाद विवाद से अपने आप को दूर रखे। आपका पारिवारिक तथा वैवाहिक जीवन अच्छा बना रहेगा। व्यापारी वर्ग को इस हफ्ते धन का लाभ मिल सकता है।

(ज्योतिषी विशाल वाष्र्णेय कलाशांति ज्योतिष के संस्थापक हैं। यह साप्ताहिक राशिफल आपकी राशि के आधार पर आधारित है। ये समस्त राशिफल सामान्य हैं। किसी भी निश्चित परिणाम पर पहुंचने के लिए ज्योतिषी से दशा-अंतर्दशा और जन्मपत्री का पूर्ण रूप से अध्ययन कराना उचित रहता है।)

प्रस्तुति : कलाशांति ज्योतिष

मोबाइल नं. 91-6261231618

मेल : कलाशांतिज्योतिष एटदरेट जीमेल डॉट कॉम

वेबसाइट : एचटीपी//डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट कलाशांतिज्योतिष डॉट कॉम

आईएएनएस/PT

ताजमहल को चमकाने में लग जाते हैं करोड़ों रुपए, एक खास तरीका का किया जाता है इस्तेमाल

राजस्थान का ये झील एक रात में बनकर हुई तैयार, गर्मियों में भी यहां घूमने आते हैं लोग

अमर सिंह चमकीला पर बनी फिल्म में अभी भी बाकी है उनके जीवन के कुछ हिस्से

इस देश में रहते हैं मात्र 35 लोग, यहां के मिलनसार तानाशाह को देख चौक जाते हैं टूरिस्ट

मुगल काल में भी किया जाता था बर्फ का इस्तेमाल, खास विदेशों से मंगवाया जाता था इसे