आईपीएल 2026 में सबसे महंगे बिके कैमरन ग्रीन का फ्लॉप प्रदर्शन, एडिलेड में एशेज टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी की। IANS
खेल

आईपीएल 2026 की नीलामी में सबसे महंगे खिलाड़ी रहे कैमरन ग्रीन का फ्लॉप शो, खाता भी नहीं खोल सके

एडिलेड में एशेज का तीसरा टेस्ट शुरू, ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। आईपीएल 2026 में महंगे बिके कैमरन ग्रीन फ्लॉप।

Author : IANS

कैमरन ग्रीन (Cameron Green) पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए थे। ग्रीन सिर्फ दो गेंद खेल सके और बिना खाता खोले आउट हो गए। उनकी यह असफलता आईपीएल 2026 की नीलामी में सबसे महंगा खिलाड़ी बनने के ठीक एक दिन के बाद आई है।

आईपीएल 2026 (IPL 2026) के लिए मंगलवार को अबू धाबी में मिनी नीलामी का आयोजन किया गया था। केकेआर ने कैमरन ग्रीन को ₹25.20 करोड़ में खरीदा। ग्रीन केकेआर के अब तक के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए। साथ ही ग्रीन आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी भी बन गए।

कैमरन ग्रीन दाएं हाथ के तेज गेंदबाज होने के साथ ही दाएं हाथ के एक सक्षम बल्लेबाज हैं। वह मैच की परिस्थिति के मुताबिक बल्लेबाजी करने में सक्षम में हैं। केकेआर को इस साल आंद्रे रसेल की सेवा नहीं मिल पाएगी। रसेल ने आईपीएल से संन्यास ले लिया है। रसेल के विकल्प के रूप में ही केकेआर ने ग्रीन को ₹25.20 करोड़ की बड़ी राशि देकर खरीदा है।

पूर्व में कैमरन ग्रीन एमआई और आरसीबी के लिए खेलते हुए बतौर ऑलराउंडर अपनी क्षमता दिखा चुके हैं। 2023 में वह मुंबई इंडियंस , जबकि 2024 में आरसीबी के लिए खेले थे। एमआई के लिए 16 मैचों में एक शतक और दो अर्धशतक की मदद से उन्होंने 452 रन बनाए। वहीं आरसीबी के लिए 13 मैच खेलकर 255 रन बनाए। इसके अलावा, कुल 29 मैचों में ग्रीन ने 16 विकेट लिए हैं।

[AK]