<div class="paragraphs"><p>IPL 2023: मुंबई इंडियंस ने 14 रन से  हैदराबाद को हराकर जीत की  हैट्रिक लगाई  (IPL, Twitter) </p></div>

IPL 2023: मुंबई इंडियंस ने 14 रन से हैदराबाद को हराकर जीत की हैट्रिक लगाई (IPL, Twitter)

 
क्रिकेट

IPL 2023: मुंबई इंडियंस ने 14 रन से हैदराबाद को हराकर जीत की हैट्रिक लगाई

न्यूज़ग्राम डेस्क

न्यूज़ग्राम हिंदी: IPL का मजा रोजाना बढ़ता जा रहा है, आईपीएल के 25वें मैच में मजा और बढ़ गया, हैदराबाद के राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में हैदराबाद को मुंबई इंडियंस ने 14 रन से हराकर जीत की हैट्रिक पूरी कर ली है, यानी हैदराबाद का विजय रथ फिर से रुक गया है और मुंबई इंडियंस ने बाजी मार ली है। मुंबई ने टॉस हारा जरूर, लेकिन मैच अपने नाम कर लिया, मुंबई ने हैदराबाद के सामने 193 रन का लक्ष्य रखा, लेकिन हैदराबाद की टीम 19.5 ओवर में 178 रन बनकर ऑलआउट हो गई। आखिरी ओवर में अर्जुन तेंदुलकर ने केवल 4 रन दिए। अर्जुन तेंदुलकर छा गए, मैच मुंबई को जिताया और हैदराबाद को करारी हार थमा दी।

टॉस हुआ तो मुंबई हारी लेकिन पहले बल्लेबाजी मुंबई ने की, मुंबई की तरफ से सर्वाधिक 64 रन की पारी कैमरॉन ग्रीन ने खेली। ग्रीन के अलावा तिलक वर्मा ने 16 गेंद पर 37 रन बनाए। इससे पहले मुंबई की तरफ से पारी की शुरुआत रोहित शर्मा और ईशान किशन ने की। दोनों ने पहले विकेट के लिए तेजी से 4.4 ओवर में 41 रन जोड़े। इस दौरान रोहित शर्मा ने अपने आईपीएल करियर का 6,000 रन पूरा किया। वह टी नटराजन की गेंद पर 28 रन बनाकर आउट हुए। दूसरे विकेट के लिए ग्रीन और ईशान किशन ने 46 रन की साझेदारी की, लेकिन किशन अर्धशतक से चूक गए। वह 38 रन बनाकर मार्को यान्सेन की गेंद पर आउट हुए।



तीसरा झटका मुंबई को सूर्यकुमार यादव के रुप में लगा जो 7 रन बनाकर आउट हुए। चौथे विकेट के लिए तिलक वर्मा और ग्रीन ने तेजी से 56 रन जोड़े, लेकिन 16 गेंद में 37 रन की विस्फोटक पारी खेलने के बाद तिलक भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर मयंक अग्रवाल को कैच दे बैठे। उसके बाद भी मुंबई ने 193 रनों का लक्ष्य रखा।



क्लासेन ने 16 गेंद पर 36 रन की विस्फोटक पारी खेली। उन्हें पीयूष चावला ने आउट किया। अंत में हैदराबाद 14 रनों से हार गई।

--आईएएनएस/VS

भारत की पहली महिला पहलवान, जिन्होंने पुरुषों से भी किया मुकाबला

गोविंदा की बहन कामिनी खन्ना ने पति के मौत के बाद अकेले ही संभाला सब

एक वोट देने में कितना रुपया होता है खर्च? कुल चुनावी खर्च जान कर हो जाएंगे हैरान

मई के पहले रविवार के दिन मनाया जाता है वर्ल्ड लाफ्टर डे, जानिए क्यों जरूरी है हंसना

कहावतों में सुनते आ रहे हैं “तीस मार खान”, जानिए असल में कौन हैं ये?