हॉकी Wikimedia
खेल

पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी जस्टिन केरकेट्टा का निधन

शनिवार अपने आवास पर उन्हें हार्ट अटैक आया। इलाज के लिए रिम्स रांची लाए जाने के बाद उन्होंने आखिरी सांस ली।

Author : न्यूज़ग्राम डेस्क

पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी जस्टिन केरकेट्टा का आज निधन हो गया। सिमडेगा जिला के कोलेबिरा प्रखंड अंतर्गत अघरमा गांव के रहने वाले जस्टिन ने 1978 वल्र्ड कप हॉकी में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया था। इसके साथ ही कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी वे देश का प्रतिनिधित्व कर चुके थे। बताया गया कि शनिवार अपने आवास पर उन्हें हार्ट अटैक (Heart Attack) आया। इलाज के लिए रिम्स रांची लाए जाने के बाद उन्होंने आखिरी सांस ली।

पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी जस्टिन केरकेट्टा का आज निधन

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्ति किया है। उन्होंने ट्वीट किया है, हॉकी (Hockey) वल्र्ड कप टीम का प्रतिनिधित्व करने वाले पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी जस्टिन केरकेट्टा जी के निधन का दु:खद समाचार मिला। जस्टिन जी, युवा खिलाड़ियों को हॉकी के कई गुर सिखाया करते थे। परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवार को यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दें।

जस्टिन केरकेट्टा का जन्म 1947 में हुआ था। बिहार रेजीमेंट में भारतीय सेना (Indian Army) में नौकरी करने और सेवानिवृत्त होने के बाद 1982 से 1998 तक उन्होंने रांची (Ranchi) में हॉकी खिलाड़ियों को कोचिंग दी थी। हॉकी झारखंड (Jharkhand) के अध्यक्ष भोला नाथ सिंह ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनके जाने से बहुत बड़ी क्षति हुई है। उनसे कई मार्गदर्शन प्राप्त होते थे।

आईएएनएस/RS

सोशल मीडिया 'रोस्टिंग' को तान्या मित्तल ने बताया अपनी ताकत, सलमान खान का जताया आभार

संसद के शीतकालीन सत्र 2025 के छठे दिन: लोकसभा में ‘वंदे मातरम’ पर चर्चा जारी

अकेलेपन से अर्जित संवेदना और समाज के प्रति अडिग प्रतिबद्धता; साहित्यकार रघुवीर सहाय के जीवन की कहानी

प्रमुख वरणी अमृत महोत्सव: निष्काम सेवा और सर्वहिताय जीवन का उत्सव

फरहाना भट्ट ने 'बिग-बॉस-19' को बताया सबसे बड़ा जैकपॉट, कहा- लोग मुझे प्यार और सपोर्ट कर रहे हैं