एशिया कप (पुरुष): भारत ने फाइनल में साउथ कोरिया को 4-1 से शिकस्त देकर खिताब अपने नाम करते हुए 8 साल बाद एशिया कप हॉकी में फिर से वर्चस्व हासिल किया। इसी के साथ टीम इंडिया ने विश्व कप 2026 के लिए क्वालीफाई कर लिया।
एशिया कप (महिला): देश की बेटियों ने एशिया कप हॉकी (Asia Cup Hockey) 2025 में भारत को सिल्वर मेडल दिलाया। भारत को फाइनल में पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना के हाथों 1-4 से शिकस्त झेलनी पड़ी। इससे पहले महिला टीम ने साल 2004 और 2017 में यह खिताब अपने नाम किया।
सुल्तान जोहोर कप: भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने मलेशिया में आयोजित प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल अपने नाम किया। फाइनल मैच में उसे ऑस्ट्रेलिया के हाथों 1-2 से हार का सामना करना पड़ा। इसी के साथ भारत पांचवीं बार इस प्रतियोगिता में उप उपविजेता बना, जबकि दो बार उसने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है।
एफआईएच हॉकी जूनियर वर्ल्ड कप: पुरुष एफआईएच हॉकी जूनियर वर्ल्ड कप (FIH Hockey Junior World Cup) का 14वां संस्करण जर्मनी में खेला गया था, जिसमें भारत ने अर्जेंटीना को 4-2 से मात देकर ब्रॉन्ज मेडल जीता। इसी के साथ भारत ने 9 साल बाद मेडल का सूखा समाप्त किया। दूसरी ओर जर्मनी ने स्पेन को पेनाल्टी शूटआउट में 3-2 से शिकस्त देकर रिकॉर्ड आठवीं बार खिताब अपने नाम किया।
भारतीय हॉकी के 100 साल पूरे: इस वर्ष भारतीय हॉकी (Indian Hockey) ने अपने 100 साल पूरे किए। 7 नवंबर 1925 को इंडियन हॉकी फेडरेशन का गठन किया गया था। शताब्दी समारोह नई दिल्ली के मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में आयोजित किया गया था। इन 100 वर्षों में भारत ने 13 ओलंपिक पदक अपने नाम किए, जिनमें 8 गोल्ड, 1 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज मेडल शामिल थे। इसके अलावा भारत ने हॉकी विश्व कप और हॉकी एशिया कप जैसे बड़े टूर्नामेंट अपने नाम किए।
[AK]